Tuesday , September 17 2024
Breaking News

MP: 39 सूत्रीय मांगों को लेकर 6 बड़े कर्मचारी संगठन 25 अगस्‍त को हड़ताल करेंगे

Madhya pradesh bhopal mp news 6 big employees organizations will go on strike on august 25 for 39 point demands: digi desk/BHN/भोपाल/ ग्रेड-पे में सुधार, पुरानी पेंशन बहाली सहित 39 सूत्रीय मांगों को लेकर छह बड़े कर्मचारी संगठनों से संबद्ध तीन लाख से अधिक कर्मचारी 25 अगस्त को एक दिन की कार्यालय बंद हड़ताल करेंगे।

भोजनावकाश में गेट मीटिंग
इस हड़ताल की तैयारी के चलते कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला न्यायालय भोपाल, लोक निर्माण और महिला एवं बाल विकास संचालनालय में भोजनावकाश में गेट मीटिंग की। यहां कर्मचारी नेताओं ने कहा कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी मध्‍य प्रदेश सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसलिए अब आंदोलन उग्र किया जाएगा।

आंदोलन का संयुक्त आव्हान
मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ मोर्चा, तृतीय वर्ग, लिपिक, वाहन चालक कर्मचारी, पेंशनर सहित दो अन्य कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन का संयुक्त आव्हान किया है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि एक दिन की हड़ताल को सफल बनाने के लिए गेट मीटिंग कर अपील की गई है।
आकस्मिक अवकाश लिए जाएंगे

सभा को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोहन अय्यर, प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी, जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, निगम मंडल के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी, लोक निर्माण विभाग लिपिक संघ के अध्यक्ष रत्नेश सौंधिया ने संबोधित करते हुए 25 अगस्त को आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।

About rishi pandit

Check Also

MP: ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में लहराया गया दूसरे देश का झंडा, रतलाम और बालाघाट से तस्वीरें आईं सामने

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फहराया गया देश का झंडारतलाम और बालाघाट के जुलूस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *