Saturday , October 31 2026
Breaking News

कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को …..

कायस्थ पंचायत की चित्रगुप्त पूजा कल 1नबंवर को ….. 

 ग्वालियर
 कायस्थ महा पंचायत की सार्वजनिक रूप से होने वाली सामूहिक चित्रगुप्त पूजा माह के पहले रविवार कल 1नबंवर को की जाएगी.. कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर  ग्वालियर के प्रचार -प्रसार व्यवस्थापक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि, कल एक नवम्बर को माह का पहला रविवार है जिसके चलते सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा आयोजित की जाएगी.. आदर्श पुरम स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर में हवन, पूजन, यज्ञ, भव्य महा आरती आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे. सभी धार्मिक कार्यक्रम समाज के प्रकांड विद्वान पंडित राजेश्वर राव श्रीवास्तव के कर कमलों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में कराए जाएंगे.. अपरान्ह साढ़े चार बजे होने वाले उक्त कार्यक्रम के मुख्य यजमान पंचायत के उमाशंकर कुलश्रेष्ठ एवम् उनकी धर्मपत्नी कुसुम कुलश्रेष्ठ होंगे.. कायस्थ महा पंचायत ग्रेटर ग्वालियर से जुड़े सभी पदाधिकारियों के साथ साथ संरक्षक राकेश श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र सक्सेना, एडवोकेट मनीष कुलश्रेष्ठ,नीरज श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी श्याम श्रीवास्तव, राजकिशोर श्रीवास्तव के साथ साथ महिला विंग अध्यक्ष रमा सक्सेना, अर्चना श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, सुजाता सक्सेना, श्रद्धा भटनागर आदि ने समाज बन्धुओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है…

About rishi pandit

Check Also

दीवाली पर रेलवे में सीटों की मारामारी, दिल्ली-भोपाल रूट की लंबी दूरी की ट्रेनें फुल

 ग्वालियर  दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *