(खुशियों की दास्तां)

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में और उनका मनोबल बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है। टिकुरिया टोला निवासी श्रीमती सरला द्विवेदी के खाते में तीनों किश्त की राशि पहुंच चुकी है। हर महीने खाते में एक हजार रूपये पाकर सरला बेहद खुश है। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने छोटे-मोटे खर्चे तथा रक्षाबंधन त्यौहार मनाने में करेंगी। साथ ही अपने लाडले भइया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी तथा गिफ्ट भेजेंगी।
श्रीमती सरला द्विवेदी आशा कार्यकर्ता है। छोटी सी आमदनी में वे अपने दो बच्चों की परवरिश और घर का खर्चा चलाती है। सरला ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि हमारे लाडले भइया शिवराज सिंह चौहान ने हम बहनों के लिए यह योजना लाकर बहुत अच्छा काम किया है। इस राशि से हमारे छोटे-मोटे खर्चे पूरे हो जाते हैं और मनोबल भी बढ़ता है। 27 अगस्त को मुख्यमंत्री जी हम बहनों के लिए कोई और भी गिफ्ट देने वाले है। इससे मैं उत्साहित हूं। इस बार रक्षाबंधन में मैं अपने भइयों की कलाई में राखी बांधने के साथ अपने लाडले भइया मुख्यमंत्री श्री चौहान को भी एक सुन्दर सी राखी और उपहार भेजूंगी। सरला ने बताया कि लाडली बहना योजना की राशि 3 हजार रूपये होने जाने पर हमारा घर परिवार और जीवन बेहतर हो जायेगा। इस योजना के लिए सरला द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया है।
Bhaskar Hindi News