



सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड सिविल लाइन सतना में प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह कार्यक्रम की अंतिम रिहर्सल रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ऋषि पवार ने प्रतीक स्वरूप ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गहलोत, एसडीएम नीरज खरे, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, तहसीलदार एलआर जागड़े सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, शिक्षक उपस्थित रहे।
Bhaskar Hindi News