Saturday , June 1 2024
Breaking News

Weather : 20 दिसंबर तक ऐसी ही रहेगा मौसम, बर्फीली हवाओं से कांपा आधा भारत

Weather Forecast: digi desk/BHN/ देशभर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवाओं के कारण आधा भारत ठंड से कांप रहा है। उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह में कोहरा और दिन में ठंड के साथ शीत हवाएं लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करवा रही हैं मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 20 तक उत्तरी भारत में सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा।

20 दिसंबर के बाद मौसम में होगा सुधार

आइएमडी प्रमुख ने बताया कि 20 दिसंबर से मौसम की स्थिति में सुधार होगा और तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक पर श्रीवास्तव ने कहा, ‘AQI मध्यम और खराब श्रेणी के बीच दर्ज किया जा रहा है और चूंकि हवा की गति अच्छी है, इसलिए अगले तीन दिनों तक इसी श्रेणी में रहने की संभावना है।’ अभी हवा की गुणवत्ता में और सुधार होने की संभावना है।मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस का अनुमान लगाया है। IMD ने ट्वीट किया, ‘अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों, पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में कुछ दिनों में ठंड से लेकर अत्यधिक ठंड होने की संभावना है।’

कश्मीर घाटी में पारा शून्य से नीचे

कश्मीर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से और नीचे चला गया। बीती रात श्रीनगर में सबसे सर्द रात रही। घाटी में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

झारखंड में भी गिरेगा पारा

मौसम विभाग के मुताबिक आज के बाद से न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

बिहार में ठंड बढ़ेगी

चक्रवात के कारण बिहार में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल रहेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 घंटे में ठंड और बढ़ सकती है।

About rishi pandit

Check Also

177 यात्रियों और एक शिशु को लेकर श्रीनगर जाने वाली विस्तारा की उड़ान को निशाना बनाकर बम की झूठी धमकी दी

नई दिल्ली 177 यात्रियों और एक शिशु को लेकर श्रीनगर जाने वाली विस्तारा की उड़ान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *