Friday , May 3 2024
Breaking News

Satna: दिव्यांगता के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन का आज आखिरी दिन


    सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग, दिव्यांग व्यक्ति के सशक्तीकरण के लिए वर्ष 2023 हेतु राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आनलाईन आवेदनwww.awards.gov.in  पर 31 जुलाई तक आमंत्रित किये गये हैं। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण ने बताया कि व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन, श्रेष्ठ दिव्यांग बालक-बालिका, दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति, दिव्यांगता के क्षेत्र में पुनर्वास पेशेवर, दिव्यांगता के क्षेत्र में श्रेष्ठ अनुसंधान, नव प्रवर्तन, उत्पाद विकास एवं दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत संस्थानों हेतु राष्ट्रीय पुरस्कारों में दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु सर्वश्रेष्ठ संस्थान, नियुक्ता, प्लेसमेन्ट एजेंसी, सुगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन, बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ राज्य, संघ राज्य क्षेत्र, जिला, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य यातायात के साधन, सूचना एवं संचार प्रोद्योगिकी, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग सशक्तीकरण की अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य, संघ राज्य क्षेत्र, जिला, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम के अपने राज्य, संघ राज्य क्षेत्र में कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुती राज्य दिव्यांगजन एवं पुनर्वास सेवाओं के लिए पेशेवर तैयार करने वाली सर्व श्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं।

इसी प्रकार जिले से व्यक्तिगत उत्कृष्टता श्रेणी में दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत श्रेष्ठ व्यक्ति, श्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर, अनुसंधान, नवाचार, उत्पाद दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ एनजीओ सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सरकारी, स्वायत्त निकाय, निजी कम्पनी सुगम्य भारत अभियान, दिव्यांग सशक्तीकरण की योजनाओं के कार्यान्वयन में जिला, आरसीआई रजिस्टर्ड संस्थाओं द्वारा पुनर्वास पेशेवर तैयार करने वाले संस्थान आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध की विस्तृत जानकारी उपसंचालक सामाजिक न्याय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

कुशवाहा महाकुंभ आज भोपाल में

कुशवाहा महाकुंभ 31 जुलाई को भेल दशहरा मैदान गोविंदपुरा भोपाल में होगा। महाकुंभ 31 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि होंगे। कुशवाहा समाज के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कुशवाहा कल्याण बोर्ड के गठन की सौगात देने पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश महाकुंभ में उनका अभिनंदन करेगा।
     महाकुंभ में प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग आयेंगे। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष और महाकुंभ के आयोजक नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में आने वाले समाजिक बँधुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिये समाज के प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया है। महाकुंभ में आने वाले व्यक्ति इनसे सम्पर्क कर जानकारी और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 80 गौवंश से भरा कंटेनर पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर-क्लीनर भागे

एनएच-30 पर बजरंग दल की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई मैहर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *