छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ लवकुशनगर थाना क्षेत्र के अक्टोहा चौकी के टहनगा गांव में खेत में रखवाली कर रहे किसान की हत्या का मामला सामने आया है। किसान को पेचकस से गोद कर मारा गया है। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ पहुंचे, तब उसका शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार टहनगा गांव निवासी हरीचरण अनुरागी (57) अपने खेतों की रखवाली करने घर से खेत में गया था। मृतक का खेत हाई स्कूल टहनगा के सामने मंदिर के पास है, जहां पर खेत में खाट डाल कर सोता था। बताया जा रहा है कि खेत में रखवाली करने गए तभी शनिवार-रविवार की रात उसकी किसी अज्ञात ने हत्या कर दी। मृतक के पास डंडे और नुकीले पेचकस जैसे किसी चींज का उपयोग किया है। बताया है कि उसके शरीर में पेचकस गोदे गए हो। गांव में हुई इस हत्या के बाद से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
मृतक हरीचरण अनुरागी के 3 बेटियां और 3 बेटे हैं, जिनमें 2 बेटियों की शादी कर चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि वह एक बेटी की शादी के लिये लड़का भी देख रहा था। ग्रामीणों के अनुसार सुबह लोग खेतों की तरफ गए, तो हरीचरण मृत अवस्था में पड़ा था। इसी दौरान गांव के लोगों ने गांव में सूचना दी और पुलिस को सूचित किया।
हत्या का कारण नहीं आया सामने
थाना लवकुशनगर पुलिस टीआई संजय बेदिया और पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। उसके बाद पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है।
Bhaskar Hindi News