Thursday , August 7 2025
Breaking News

Satna: महिला की धान की फसल पर भाजपा नेता ने दिखाई दबंगई, खेत में चलवा दिया ट्रैक्टर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर धान के खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करने का आरोप लगा है। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के मौहारी कटरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के खिलाफ ग्राम शाहपुर निवासी करुणा मिश्रा पति राजेन्द्र कुमार मिश्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। करुणा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उसके पति राजेन्द्र मिश्रा बेटे का दाखिला कराने के लिए इंदौर गए हुए हैं। इस बीच मौका पाकर गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने अपने पिता उमाकांत मिश्रा, भाई सतेंद्र मिश्रा और बद्री साकेत के साथ मिलकर उसके खेत में बोई धान की फसल को नष्ट कर दिया।

करुणा ने पुलिस को बताया कि उसकी निजी आराजी नम्बर 329 के रकबा 72 डिसमिल में धान का रोपा लगा रखा था। गुरुवार को जितेंद्र मिश्रा उसी खेत पर अपना ट्रैक्टर दौड़ाने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर जब वह खेत पहुंची तो लाठी डंडे लेकर खड़े भाजपा नेता के पिता- भाई भी उसे धमकाने लगे। भाजपा नेता में उसे अपने मंडल अध्यक्ष होने का रौब दिखाते हुए कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार है, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसी बीच करुणा के जेठ के लड़के मनीष और अजीत मिश्रा उधर आते दिखे। करुणा ने उन्हें आवाज लगाई तो वे खेत की तरफ आने लगे, जिन्हें देखकर जितेंद्र और उसके साथी ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए लेकिन तब तक उन्होंने खेत में बोई धान की फसल को नष्ट कर दिया था।

बताया जाता है कि पंचायत चुनाव में करुणा का पति राजेन्द्र मिश्रा सरपंच पद का प्रत्याशी था जबकि भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भी चुनाव लड़ा था। दोनों ही चुनाव हार गए थे। जितेंद्र चौथे नंबर पर था जबकि राजेन्द्र दूसरे स्थान पर रहा, तभी से जितेंद्र रंजिश मानने लगा था।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *