Wednesday , May 22 2024
Breaking News

Manipur Video: मणिपुर वीडियो मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

National unau students forum organise a protest at jantar mantar over the manipur incident in delhi: digi desk/BHN/ मणिपुर/ मणिपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि वायरल वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। इसे मिला कर अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 5 मुख्य आरोपी और एक नाबालिग शामिल है। इससे पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को शुक्रवार को 11 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

मणिपुर में हिंसा के दौरान वायरल वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। शनिवार को राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर UNAU स्टू़डेंट फोरम ने इस घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया और ट्राइबल समुदाय की रक्षा की अपील की। इन छात्रों में ज्यादा कुकी, नगा और अन्य आदिवासी समुदाय के छात्र थे। इन्होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे की भी मांग की।

मिजोरम में मैतेई समुदाय को धमकी

मिजोरम के पूर्व विद्रोहियों ने मैतेई समुदाय के लोगों से राज्य छोड़ने की धमकी दी है। इसके बाद मिजोरम सरकार ने राजधानी आइजोल में मैतेई लोगों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। शुक्रवार को आइजोल से जारी एक बयान में, पीस एकॉर्ड एमएनएफ रिटर्नीज एसोसिएशन (PAMRA) ने कहा कि अगर मैतेई लोगों को अपनी जान प्यारी है तो वे मिजोरम छोड़ दें। क्योंकि पड़ोसी राज्य में दो महिलाओं को नग्न घुमाने की घटना के बाद से मिजो युवाओं में गुस्सा है। मिजोरम में हजारों मैतेई लोग रहते हैं, जिनमें छात्र भी शामिल हैं। इनमें से अधिकतर मैतेई मणिपुर और असम के हैं।

About rishi pandit

Check Also

हजारीबाग के BJP सांसद जयंत सिन्हा को बाबूलाल मरांडी ने दिया नोटिस, चुनाव प्रचार से नदारद रहने पर मांगा जवाब

रांची/हजारीबाग. भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को कारण बताओ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *