Sunday , May 19 2024
Breaking News

Sickle Cell: आखिर क्या है सिकल सेल एनीमिया, जिसके खात्मे का सरकार ने बनाई योजना

National what is sickle cell anemia pm narendra modi launch national sickle anemia elimination mission from shahdol: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मध्यप्रदेश के शहडोल में दौरे पर थे। यहां उन्होंने आदिवासी समाज के बीच एक कार्यक्रम को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सिकल सेल एनीमिया बीमारी का जिक्र किया। ऐसे में आइए जानते हैं इस गंभीर बीमारी के बारे में। आखिर यह बीमारी क्या है।

सिकल सेल एनीमिया क्या है

सिकल सेल एनीमिया खून से जुड़ा डिसऑर्डर है। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। यह बीमारी रेड ब्लड सेल्स को प्रभावित करती है, जो शरीर में ऑक्सीजन को ले जाने का कार्य करती है। वैसे तो रेड ब्लड सेल्स गोल होती है, लेकिन बीमारी होने पर सेल्स का आकार बदलने लगता है।

मरीजों के शरीर में क्या बदलाव दिखता है

इस बीमारी के होने से मरीज के ब्लड सेल्स सख्त होने लगती हैं। शरीर में खून का प्रवाह धीमा या रुक जाता है। इसके लक्षण 6 महीने की उम्र में दिखने लगते हैं। रेड ब्लड सेल्स प्रभावित होने से ऑक्सीजन का फ्लो गड़बड़ा जाता है। मरीज के बॉडी में दर्द होता है।

सिकल सेल से मरीजों को क्या दिक्कत होती है

सिकल सेल एनीमिया धमनियों में अड़चन पैदा करती है। जिससे हीमोग्लोबिन और रक्त की कमी शरीर में होने लगती है। रेड रक्त सेल्स का डिसऑर्डर बॉडी के जीन की विकृति की वजह से होता है। जब कोशिकाओं में विकार पैदा होता है। जब शारीरिक समस्याएं पैदा होती हैं। जैसे कि हाथ, पैरों, कमर और जोड़ों में दर्द, पीलिया, लीवर में सूजन, मूत्राशय में रुकावट या दर्द और पित्ताशय में पथरी होना।

सिकल सेल एनीमिया कैसे फैलता है

हर व्यक्ति को अपने माता से एक और पिता से एक जीन मिलता है। इस जीन में सामान्य तौर पर एचबी-ए हीमोग्लोबिन हो सकता है। यानी एक सामान्य और दूसरे में असामान्य हीमोग्लोबिन हो सकता है। असामान्य प्रकार के हीमोग्लोबिन वाली रेड सेल्स कोशिका को सिकल सेल कहत है। इस प्रकार के जीन पाने वाले इंसान अपने बच्चों को किसी भी प्रकार के जीन दे सकते हैं, जो एचबी-ए या एचबी-एस हो सकते हैं। हीमोग्लोबिन एचबी-ए का प्रमाण 50 फीसदी से कम होता है। एचबी-ए का प्रमाण 50 फीसदी से अधिक होता है। सिकल रोगी वाला व्यक्ति असामान्य हीमोग्लोबिन का प्रमाण 50 से 80 फीसदी होता है। वहीं, सामान्य हीमोग्लोबिन नहीं होता है।

किसे हो सकती है सिकल सेल एनीमिया बीमारी

अगर पैरेंट्स में सिकल सेल के गुल या रोग नहीं है, तो बच्चे को यह बीमारी नहीं होगी। अगर माता-पिता में से कोई सिकल वाहक होगा, जो 50 फीसदी बच्चे को सिकल वाहक होने की संभावना होती है।

सिकल सेल वाले व्यक्ति को क्या नहीं करना चाहिए

– ज्यादा गर्मी और धूप में बाहर न निकलें।

– ज्यादा ठंडी में बाहर न जाएं।

– तकलीफ होने पर घरेलू उपचार न करें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

About rishi pandit

Check Also

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *