Saturday , September 28 2024
Breaking News

PM Modi: ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा : मोदी

Madhya pradesh bhopal pm modi mp visit prime minister narendra modi will address bjp workers across the country from bhopal: digi desk/BHN/भोपाल/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए है। रानी कमलपत‍ि स्‍टेशन से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद वे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम प‍हुंचे वे यहां से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के अंतर्गत लगभग 10 लाख बूथों पर देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कि‍या।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता से जुडाव रखें। मध्‍य प्रदेश की धरती का भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका है। ऊर्जावान मध्‍य प्रदेश की धरती पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकम का हिस्‍सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है। आज छह राज्यों को जोड़ने वाली पांच वंदेमातरम ट्रेन को झंडी दिखाने का मौका मिला। मध्य प्रदेश को दो वंदेभारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक दिल्ली के सफर का आनंद ले रहे थे, अब इंदौर, जबलपुर का सफर भी आनंद दायक होगा।

कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। मैं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, मप्र नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं क्योंकि मैं 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहा हूं। किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नहीं हुआ होगा। बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले उनसे संवाद किया।

दमोह राम पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा पहला सवाल

सबसे पहले मध्य प्रदेश के दमोह के कार्यकर्ता राम पटेल से बात की। पटेल ने प्रधानमंत्री से पूछा कि आपने मंडल स्तर पर कार्यकर्ता बनकर काम किया। आप राजनीति के साथ सामाज से कैसे जुड़े रहे। इस पर उन्होंने कहा कि हमें बूथ को छोटा नहीं समझना चाहिए। इससे ऊपर उठकर समाज में पहचान बनानी चाहिए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, बूथ कार्यकर्ता के आधार पर बनते हैं। हम वो पार्टी नहीं जो एसी कमरों में बैठकर फतवे जारी करते हैं। बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए। इसके लिए छोटे-छोटे काम करने चाहिए। गांव में जहां बैठते हैं, वहां अखबार लाकर रख दें। केंद्र व राज्य और भाजपा की अच्छी खबर वहां लगाएं। फस्ट एड बाक्स लगा सकते हैं। ऐसा करके आप सामाजिक नेता बन जाएंगे। हैं। यूरिया की व्यवस्था बना सकते हैं। उनका यूरिया उठाकर ला देंगे, तो आपका नाम बन जाएगा।

आंध्रप्रदेश की सरला रामकृष्णन ने पूछा दूसरा सवाल

प्रधानमंंत्री मोदी ने सवाल के जवाब में कहा कि कार्यकर्ता के मन में और ज्यादा काम करने की भूख होना बड़ी बात। गांवों को विकसित करना होगा। गांव में हरियाली, सोलर एनर्जी, पानी पर काम करना होगा। दो साल में ये प्रयास होने चाहिए। इसे सरकार का काम नहीं मानें। जनता जनार्दन का काम सोचकर करें। बच्चे स्कूल से ड्रापआउट नहीं होंगे। इन कामों से आपका बूथ मजबूत होगा या नहीं होगा।

बिहार से रिपु सिंह ने पूछा तीसरा सवाल

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को कैसे जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसके जवाब में मोदी ने कहा हमारा लक्ष्य किसी एक योजना का लाभ देना नहीं है। शत प्रतिशत योजनाएं देना है। पीएम आवास वालों को मुद्रा या अन्य योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। उसे ये लाभ दिलवाएं। बूथ कार्यकर्ता दायित्व समझकर यह काम करते हैं तो आपकी ताकत बनेगी। नमो एप सहित अन्य माध्यम से उन्हें जोड़ें।

त्तराखंड की हिमानी वैष्णव पूछा चौथा सवाल

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने देश का नुकसान किया है। कुछ लोग केवल अपने दल के लिए जीते हैं और अपने कल का ही भला करना चाहते। वह यह सब इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार का कमीशन, मलाई खाने कट मनी का हिस्सा मिलता है। उन्होंने जो रास्ता चुना है, उसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और यह रास्ता है तुष्टिकरण और वोट बैंक का। गरीब को गरीब बनाए रखने, वंचित को वंचित बनाए रखने से उनकी राजनीति चलती है। तुष्टिकरण का यह रास्ता कुछ लाभ दे सकता है लेकिन यह देश के लिए महाविनाशक होता है।

यह देश के विकास को रोक देता है। देश में तबाही लाता है और विभेद पैदा करता है। समाज में दीवार खड़ी करता है। एक तरफ इस तरह के लोग जो तुष्टिकरण करके अपने स्वार्थ के लिए दूसरों के विरुद्ध खड़े कर देते हैं। हमारे संकल्प बड़े हैं और हम हमारी प्राथमिकता से पहले देश को रखते हैं, इसलिए भाजपा ने यह निर्धारित किया है कि हमें तुष्टिकरण के रास्ते पर नहीं चलना है। वोट बैंक के रास्ते पर नहीं चलना है। हमारा रास्ता तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है। देश में जहां भाजपा सरकार है वहां हम संतुष्टिकरण के अभियान में लगे हैं। संतुष्टिकरण का रास्ता मेहनत वाला होता है। उसमें पसीना बहाना पड़ता है। अगर बिजली मिलेगी तो सबको मिलेगी, तब लोग संतुष्ट होंगे। नल से जल का अभियान चलेगा तो हर घर तक जल पहुंचाने का प्रयास होगा। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। हमने देखा है कि कैसे तुष्टिकरण वाली गंदी सोच ने कुछ राज्यों ने लोगों के बीच खाई पैदा कर दी। उत्तर प्रदेश में कोरी, खटीक सहित कई समाज के लोग राजनीति के शिकार हुए और विकास से वंचित रह गए। बिहार, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक सहित राज्यों में भेदभाव हुआ है। हमारे घुमंतु वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं से वंचित रखा गया। हमने पहली बार सबके लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिए। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से बैंक से कम ब्याज पर पैसे दिलाने का काम किया। सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने वालों ने गांव और गरीब के साथ सबसे अधिक अन्याय किया है।भाजपा सरकार ने हमारे बंजारा भाई बहनों घुमंतु समुदाय के लिए गठित किया ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया।

उप्र की रानी ने पूछा तीन तलाक पर पांचवांं सवाल

एक प्रश्न के उत्तर में मोदी ने कहा कि मुझे लगता है कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बाते करते हैं, वकालत करते हैं। यह वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय करते हैं। तीन तलाक का नुकसान सिर्फ बेटियों को नहीं उसका दायरा बहुत बड़ा होता है। पिता, भाई सब बेटी की चिंता में दुखी हो जाते हैं। पूरा परिवार तबाह हो जाता है। दुनिया के कई मुस्लिम बहुल देश में भी तीन तलाक बंद कर दिया है। इजिप्ट में 90 वर्ष पहले इस प्रथा को समाप्त कर दिया है। यह इस्लाम का अंग है तो पाकिस्तान और इंडोनेशिया में क्यों नहीं होता। भारत के मुसलमान भाई- बहनों को समझना होगा कि कौन से दल उन्हें भड़काकर उनका लाभ ले रहे हैं। समान सिवल कोड का विरोध कर रहे हैं। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही की गई है। कई लोग मुसलमान-मुसलमान करते हैं। यह लोग सही में उनके हितैषी होते तो मुस्लिम भाई शिक्षा में पीछे नहीं रहते।

जनता ने 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया

प्रधानमंत्री ने गुजरात की हेतल बेनजानी के प्रश्न के उत्तर में कहा कि एक दूसरे के विरुद्ध लड़ने वाली पार्टियां भी एक हो रही हैं। ऐसे लोगों पर गुस्सा नहीं, दया कीजिए। हमने 2014 और 2019 के चुनाव देखा है। दोनों में चुनावों में इन दलों में इतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी आज दिख रही है। जिन्हें लोग पहले अपना दुश्मन बताते थे, उन्हें साष्टांग प्रणाम कर रहे हैं। उनकी घबराहट से साफ है कि जनता ने 2024 में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इसी कारण विपक्षी दल बौखलाएं हैं। उन्हें तय किया है कि जनता बरगलाकर, गुमराह कर सत्ता हासिल कर लेंगे। आज नया शब्द आ रहा गारंटी। यह गारंटी है घोटालों की। कांग्रेस का घोटाला ही अकेले लाखों करोड़ों का है।

हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल : मोदी

मोदी ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि उम्मीदवार कोई भी हो हमारा उम्मीदवार एक ही है। वह है कमल। जनता को यह भी लगे कि जहां कमल है वहीं उनकी भलाई है। हमें कमल के निशान को हर कार्यक्रम में प्राथमिकता मिले। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान किसी तपस्या से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये कर्ज लिया, जिससे किसान को सस्ती खाद मिल सके। श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ने हर संभव प्रयास करें। भारत नौवें नंबर से पांचवे नंबर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज हमारी फैक्ट्रियां रिकार्ड उत्पादन करते हैं तो युवाओं का भविष्य बेहतर होता है। भाजपा एक तरफ देश के संसाधन बढ़ाने की नीति पर चलती है। जो पहले वंचित था वह आज लाभार्थी है। एक घंटा 55 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नडडा ने कहा मोदी के मार्गदर्शन के पश्चात अल्पकालीन विस्तारक स्थान पर जाकर के काम करने वाले सबसे पहले तो मैं अपनी ओर से हमारे सभी अल्पकालीन विस्तारक जो निकल रहे हैं उनकी ओर से और इलेक्ट्रानिक माध्यम से जुड़े हैं उन सबकी ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं स्वागत करता हूं।

प्रधानमंत्री का पिछले ढाई वर्ष में मध्‍य प्रदेश का यह छठा दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ढाई वर्षों में प्रदेश का यह छठा दौरा है जबकि तीन माह में तीसरा। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं के दौरे इस वर्ष बढ़े हैं।

कब- कब आए पीएम मोदी

– 15 नवंबर 21- भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

– 17 सितंबर 22- श्योपुर में चीतों को छोड़ने के लिए अपने जन्म दिवस पर आए।

– 11 अक्टूबर 22- उज्जैन में श्री महाकाल महालोक के लोकार्पण में शामिल हुए।

– एक अप्रैल 23- भोपाल में तीनों सेना प्रमुखों की बैठक में शामिल हुए

– 24 अप्रैल 23 – रीवा में पंचायती राज दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए।

About rishi pandit

Check Also

सुजल शक्ति अभियान के क्रियान्वयन हेतु बनाए कार्य योजना- विधायक

शहडोल कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आज जल संसाधन एवं स्वच्छता मिशन की बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *