Sunday , April 28 2024
Breaking News

Rewa: पति की करतूत से परेशान नव विवाहिता ने की ख़ुदकुशी

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत रमकुई गांव में नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी है। संदिग्ध हालत में सुसाइड की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद पहुंची चोरहटा पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतरवाकर संजय गांधी अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने लाश को मर्चुरी में शिफ्ट करा दिया।

इधर बेटी के मौत की खबर मिलने ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल आए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। चिल्ला चिल्लाकर बोले कि बेटी सुसाइड नहीं की है। बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मार डाला है। फिलहाल चोरहटा पुलिस को मर्ग कायम कर लिया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

मृतका सतना जिले के ऐरा गांव की


मिली जानकारी के मुताबिक सीमा सिंह 26 वर्ष निवासी ऐरा गांव थाना रामपुर बाघेलान जिला सतना का फरवरी 2023 में चोरहटा थाना क्षेत्र के रमकुई गांव में जयभान सिंह के साथ विवाह हुआ। कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद नवविवाहिता मायके चली गई। हाल ही में 12 मई को गमना होने के बाद सीमा ससुराल आई।

संदिग्ध हालत में पति को भाभी के साथ देखी

चर्चा है कि 31 मई को नवविवाहिता अपने पति को भाभी के साथ संदिग्ध हालत में देख ली। इसके बाद मायके पक्ष को पूरी कहानी बताई। फिर सुसाइड नोट परिजनों को भेजकर फांसी के फंदे में झूल गई। वहीं मायके पक्ष का दावा है कि आरोपी पति ने घटना के बाद हमारी बेटी को मार डाला है। 1 जून की दोपहर पीएम कराय गया है।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: अमेठी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, रीवा निवासी चालक समेत दो की मौत

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली चंदौकी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *