Madhya pradesh crime news in indore young man was killed in broad daylight: digi desk/BHN/इंदौर/ शहर में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी निकालने की बात को लेकर युवक का अन्य युवकों से विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार रितेश पुत्र राजू जाधव की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। आरोपितों के नाम प्रथम उज्जैनी और विक्की पता चले हैं।
बताया जाता है कि गाड़ी निकालने को लेकर न्यू गायत्री नगर कॉलोनी में विवाद हुआ था। हत्या के बाद हीरा नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसीपी डीएस येवले से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रितेश पर कई अपराध हैं। आरोपित प्रथम पर भी कई केस दर्ज हैं।