Saturday , October 31 2026
Breaking News

Sidhi: बल्कर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार 3 लोगों की मौत

सीधी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सीधी में शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 39 में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों मृतकों में एक बैतूल तो दो की पहचान भेलकी गांव निवासी के रूप में हुई है। हादसा सीधी के चुरहट थाना क्षेत्र का है जहां कठौतहा गांव के पास बल्कर ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारा जिसके कारण तीनों सवार की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बल्कर को जब्त कर लिया गया है।

मृतकों में सुभाष मंडल पुत्र प्रवीण मंडल 35 वर्ष निवासी बैतूल, विश्वनाथ रावत पुत्र लहसाई 36 वर्ष निवासी भेलकी, बृजभान रावत पुत्र भाई लाल निवासी भेलकी के रहने वाले हैं। सुभाष मंडल चुरहट में रहकर मजदूरी का काम किया करता था। बता दें कि पंचनामा पीएम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि शाम तक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आए दिन हो रहे हादसों से सबक नहीं ले रहे लोग

सीधी में आए दिनों सड़क हादसों में लोगों की जा रही है। लेकिन लोग बार-बार हो रहे बड़े हादसों के बावजूद सबक नहीं ले रहे हैं। ज्यादातर हादसों में मोटर साइकिल सवार लोगों की मौत बिना हेलमेट के कारण सिर में अधिक चोट से हो रही है। इस हादसे में भी यही हुआ है। मोटर साइकिल सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। वहीं हादसों के बाद शासन भी कई स्थानों पर खतरनाक मोड़ और सड़कों पर संकेतकों की मरम्मत कराने निर्देश देता है लेकिन उनका पालन नहीं होने से हादसे होते हैं। वहीं पूरे प्रदेश की बात की जाए तो केवल सतना, रीवा, सीधी में ही प्रदेश के सबसे ज्यादा सड़क हादसे हो रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *