Sunday , September 29 2024
Breaking News

भरजुना मोड़ में पलटी गंगा ट्रेवल्स की बस, कई घायल

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ शनिवार की शाम सतना से कोठरा जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस संबंध में हासिल जानकारी के अनुसार सतना बस स्टैंड शाम 4.30 बजे के करीब गंगा ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर कोठरा के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही यह बस भरजुना मोड़ के पास पहुंची ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई।

घटनास्थल पर चीख-पुकार

बस के पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोगों ने किसी तरह बस के नीचे दबे यात्रियों को निकालना शुरू किया। इस बीच पुलिस को खबर की गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने बस को सीधा कर दिया था। इस घटना में कई यात्री घायल हो गये। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस के पहुंचने पर घायल यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। बताया जाता है कि इस बस का मालिक जो बस में ही कंडक्टर था वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। गंगा ट्रेवल्स की बस रोज इसी रूट पर अप-डाउन करती है। सतना से रवाना होने का बाद बस रात में कोठरा में रुकती है तथा सुबह फिर वहां से सतना के लिए रवाना होती है। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल घायल यात्रियों की संख्या का सही पता नहीं चल सका है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: खर्चों को करें नियंत्रित, ऋण की वसूली प्रक्रिया बढ़ाएं-कलेक्टर

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की 62वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *