Monday , May 5 2025
Breaking News

Satna: दुर्घटना के बाद विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा, माई के आशीर्वाद से बच गए

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  मैहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। नारायण त्रिपाठी ने खुद एक वीडियो जारी कर खुद के और कार सवार अन्य साथियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की। विधायक के वीडियो में बताया कि वे रात करीब 12 बजे बागेश्वर धाम का आशीर्वाद लेने जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ाकोटा में उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। उन्होंने बताया कि जबकि उनकी कार के परखचे उड़ गए, लेकिन कार में वो उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित है। इस भीषण हादसे में सुरक्षित बच पाने में उन्होंने इसे माई का आशीर्वाद बताया।

सागर जिले के गढ़ाकोटा में विधायक त्रिपाठी की तेज रफ्तार दौड़ती कार एक खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार के परखचे उड़ गए। वहीं विधायक हादसे में बाल बाल बच गए। गढ़ाकोटा थाना निरीक्षक रजनीकांत दुबे ने बताय कि देर रात करीब 12 बजे विधायक नारायण त्रिपाठी कार से अपने दो साथियों और ड्राइवर सहित विदिशा जा रहे थे। जब वे सागर जिले के गढ़ाकोटा से गुजर रहे थे। इस दौरान कार अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। गनीमत रही कि, इस हादसे में कार सवार किसी भी यात्री को कोई खास चोट नहीं आई है। कार के बाद विधायक पीछे आ रही दूसरी कार से विदिशा के लिए रवाना हुए। विधायक को पसली में मामूली चोट आई है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *