Sunday , November 1 2026
Breaking News

Shahdol: नहाने गए दो युवकों की गहरे कुएं में डूबने से मौत, गोहपारू थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ गोहपारू थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर खेत बने पुराने इंदारा(कुआ) में नहाने गए दो युवक की डूबने से मौत हो गई है।नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हुई है। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि रामनरेश केवट 19 वर्ष एवं उसका साथी विष्णु सिंह 18 वर्ष गांव के एक खेत में बने इंदारा में नहाने गए थे। दोनों बारुतारा गांव के रहने वाले हैं, नहाते वक्त दोनों डूबने लगे।इसके बाद उनके साथ में मौजूद एक युवक ने रस्सी फेंक कर इन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों लोग गहरे पानी में डूब गए। बाद में उसने आसपास मौजूद लोगों को बुलाया और सभी ने युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए।

मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो सूचना लगते ही सहायक उपनिरीक्षक भागचंद सहित पुलिस मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से खाट के माध्यम से दोनों के शव को गहरे कुएं से निकाला गया है। गोहपारू अस्पताल में पीएम के लिए शव रखा गया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कुआं किसका था और इनसे संबंधित जानकारी जांच के बाद दी जाएगी। इंदारा में 30 से फिट से अधिक गहरा पानी है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *