Sunday , May 4 2025
Breaking News

Sidhi: ससुराल आई थी महिला, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्‍या, पति को था जादू-टोने का शक..!

सीधी,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सात दिन पहले मायके से ससुराल आई महिला ने घर के भीतर पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार की अमिलिया थाना अंतर्गत चमरौहा गांव की है।

कमरे को बंद कर लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार देवकली पत्नी सुग्रीव प्रजापति 32 वर्ष ने मंगलवार को कमरे को अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। जब वह बहुत देर तक कमरे से नहीं निकली ।

बेटी ने देखा-मां झूल रही थी फंदे पर

बड़ी बेटी रीना प्रजापति 13 वर्ष ने झांककर देखा तो वह पंखे पर फंदा लगाकर झूल रही थी। इसकी सूचना स्वजन को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला गया। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

7 दिन पहले आई थी ससुराल

बताया गया है कि पति सुग्रीव प्रजापति और पत्नी देवकली के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। पति को शक था कि पत्नी जादूटोना करती है जिससे वह दूर रहना चाहता था। पत्‍नी करीब 9 महीने से मायके गई हुई थी। 15 मार्च को अमिलिया थाना में आपसी सुलह के बाद वह मायके से ससुराल आई थी।

बेटी बोली- मां नहीं करती थी कामकाज

बेटी रीना प्रजापति ने बताया कि मां घरवालों को परेशान किया करती थी। घर का कोई कामकाज नहीं करती थी। इसे पूरे घर के लोग परेशान थे। आए दिन मायके चली जाती थी। खाना बनाने का काम भी पिता और मुझे खुद करना पड़ता था। मम्मी और पिता के बीच किसी तरह का कोई विवाद पिछले 7 दिनों में नहीं हुआ था।

भाई के बेटे को मार डाला

पति सुग्रीव प्रजापति ने पुलिस को दी जानकारी में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी देवकली जादूटोना करने में माहिर थी। उसने मेरे भाई के छोटे बेटे को जादू टोना कर मार डाला था। तब से हम उस शक किया करते थे। कई लोगों ने जब बताया तब मुझे यह बात सच लगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *