Friday , May 10 2024
Breaking News

Umaria: करंट की चपेट में आने से वृद्ध पति-पत्नी की मौत

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शुक्रवार की सुबह 7 बजे करंट की चपेट में आने से वृद्ध पति और पत्नी की मौत हो गई है। इस बारे में जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब वृद्ध पति घर से बाहर निकला। यह घटना मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोवर्दे में हुई। बिजली की चपेट में आने से सुबह 7 बजे पति पत्नी के दर्दनाक मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। मरने वालों में राम सुमन गुप्ता उम्र 60 साल और उनकी पत्नी मीरा उम्र 55 साल शामिल है।

मौके पर पुलिस पहुंची

इस घटना की जानकारी पर मानपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जरूरी कार्रवाई के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच करने में जुट गई है कि जी आई तार में करंट कैसे फैला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि जी आई तार में करंट फैलाया गया था, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि करंट क्यों फैलाया गया था। संभवत जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ऐसा किया गया होगा।

ऐसे हुई घटना

बताया जाता है कि वृद्ध दंपत्ति घर पर अकेले थे। घर के बाहर विद्युत प्रवाहित तार थी, जो जीआई तार से संबंद्ध थी। इसी दौरान घर के मुखिया एवं मृत वृद्ध राम सुमन गुप्ता पिता गजाधर गुप्ता उम्र 60 वर्ष विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और तड़पने लगे। इसी दौरान पत्नी मीरा पति रामसुमन गुप्ता उम्र 55 वर्ष ने घटनाक्रम को देखा और मदद के लिए गुहार लगाते हुए अपने पति को विद्युत चपेट से बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। जिससे पत्नी भी विद्युत चपेट में आ गई और दोनों ही वृद्ध दंपत्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई।

पड़ोसियों ने हटाया तार

बाद में मदद के लिए पहुंचे पड़ोसियों ने बिजली के तार को पृथक किया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि मृत दंपत्ति ग्राम गोवर्दे स्थित बस स्टैंड के करीब नहर के बगल से रहते थे।विदित हो कि वृद्ध दंपत्ति के दो पुत्र एवं दो पुत्रियां थी। घटना के दौरान दोनों पुत्र रामनयन गुप्ता एवं रामसयन गुप्ता शहडोल में थे एवं दोनो पुत्रियां अपने ससुराल में थी। जिन कारणों से दर्दनाक हादसे के दौरान इस दंपत्ति के अलावा कोई नहीं था। घटना के बाद पड़ोसियों ने मृतकों के बच्चों को सूचना दे दी है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *