Saturday , May 17 2025
Breaking News

Rewa: कांग्रेस नेता ने बच्चों से लगवाए विधायक के खिलाफ नारे, बाल आयोग ने लिया संज्ञान

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह मंगू की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। राज​नीतिक सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों पहले रीवा में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के दौरान कांग्रेस नेता ने बच्चों से भाजपा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के खिलाफ नारे लगवाए थे। तब गुरमीत सिंह मंगू ने बच्चों के सामने बोला – रीवा को किसने लूटा। उनका जवाब था राजेन्द्र शुक्ला ने लूटा।

इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। घूमफिरकर यह वीडियो भाजपा नेता एवं पूर्व भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तिवारी के पास पहुंचा। उन्होंने वीडियो को देखने के बाद राष्ट्रीय बाल आयोग को ट्विटर पर ट्वीट किया। वीडियो को देखते ही बाल आयोग ने संज्ञान लिया है। तत्काल दिल्ली की टीम ने कलेक्टर रीवा मनोज पुष्प को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चला रही है। इस दौरान कांग्रेसी नेता घर-घर अभियान को लेकर जा रहे है। दावा है कि बीते कुछ दिनों पहले कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू को मोहल्ला भ्रमण के दौरान कुछ बच्चों की टोली मिल गई। तब मंगू ने बच्चों से भाजपा विधायक के खिलाफ नारे लगवाए।

15 मार्च को वायरल वीडियो भाजपा नेता गौरव तिवारी के पास पहुंचा। तब रीवा ​विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा को लेकर बीजेपी ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग @एनसीपीसीआर के ट्विटर अकाउंट पर 11 सेकंड का वीडियो ट्वीट किया। 16 मार्च को शाम एनसीपीसीआर ने ट्वीट का रिप्लाई दिया है। साथ ही कलेक्टर को कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई का पत्र लिखा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *