Sunday , June 15 2025
Breaking News

Satna: विकास यात्रा जन-हितैषी यात्रा : सांसद गणेश सिंह


मैहर विधानसभा की विकास यात्रा में शामिल हुये सांसद

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सांसद सतना गणेश सिंह ने रविवार को मैहर विधानसभा की विकास यात्रा में शामिल होकर लोगों को शासन की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होने कहा कि विकास यात्रा जन-हितैषी यात्रा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास यात्रा को व्यापक जन-समर्थन प्राप्त हो रहा है। साथ ही योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। उन्होने कहा कि विकास यात्रा से सतना जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में विकास की लहर आई है। विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्र में अनेक सौगातें दी गई हैं। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएँ निराकृत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि विकास का पहिया निरंतर चलता रहेगा। सांसद श्री सिंह मैहर विधानसभा की विकास यात्रा के समापन पर 8 करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी, पूर्व विधायक मोतीलाल तिवारी, श्रीकांत चतुर्वेदी, संतोष सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *