Wednesday , May 8 2024
Breaking News

Satna : विकास रथ यात्राः 13वें दिन 43 ग्रामों और 18 नगरीय वार्डों में निकलेगी विकास यात्रा

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 25 फरवरी तक विकास यात्रा का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सतना जिले के निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार 13वें दिन 17 फरवरी को 43 ग्रामों तथा 18 नगरीय वार्डो में विकास यात्रा निकाली जायेगी।
राज्य शासन के निर्देशानुसार 13वें दिन जिले में यह विकास यात्रा सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक निकाली जाएगी। जिसमें 43 ग्राम कव्हर होंगे। विकास यात्रा के रुटचार्ट के अनुसार विधानसभा रैगांव अंतर्गत 6 ग्राम पंचायतों शिवपुर, मुड़हाकला, डेलौरी, डेलौरा, बचवई, सोहावल, मैहर के 10 गांव बुढ़ेरुआ, करौंदीकाप नादन, करइया देवरी, जूरा, तिदुहटा, हिनौता, गजगौना, मड़ई, धनवाहीकला, मनटोलवा, हरिदासपुर, चित्रकूट विधानसभा के अंतर्गत नगर परिषद बिरसिंहपुर के सभी वार्डों तथा अमरपाटन के 15 गांव मौहरिया लालन, मौहरिया जगन्नाथ, मौहरिया मथरियान, मौहरिया रामगोपाल, मौहरिया देवार्थ, कसेई, गडौली, जरमोहरा, बर्रेहबड़ा, बर्रेह चौहानटोला, बर्रेह पटिलाल टोला, बर्रेह गुरुदयाल, बर्रेह जोखुराम, बर्रेह मनिराम और बर्रेह बिहारीराम में विकास यात्रा निकलेगी। इसी प्रकार विधानसभा नागौद अंतर्गत 7 ग्राम पंचायतों में विकास यात्रा निकाली जायेगी। इनमें रीछुल, दतुनहा, दुरेहा, कपुरी, हड़हा, पांसी और कलावल ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विकास यात्रा 13वें दिन सतना विधानसभा क्षेत्रातंर्गत नगर पालिक निगम सतना के वार्ड क्रमांक 32, 33, 34 को कव्हर करेगी। जबकि रामपुर बघेलान विधानसभा अंतर्गत 5 गांव खटखरी, सेल्हना, बांधा, महुरछ कदैल और बढ़ौरा में विकास यात्रा निकाली जायेगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर उचित मूल्य की दुकानों को किया गया निलंबित

सेल्समैन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के दिये गये निर्देश सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अनुविभागीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *