Monday , November 2 2026
Breaking News

Shahdol: शहडोल में छात्रा के साथ गैंगरेप, महिला थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

-अश्लील वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी दी

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ 5 अज्ञात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी। तभी उसे उसका एक दोस्त मिल गया। वह अपने दोस्त के साथ केंद्रीय स्कूल की तरफ बाइक और स्कूटी में घूमने आ गई। तभी केंद्रीय स्कूल के पास 5 युवक आ पहुंचे। पहले उन्होंने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट की। इसके बाद बारी-बारी से छात्रा के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने छात्रा और उसके दोस्त का वीडियो भी बना लिया। मौके पर ही छात्रा को धमकी दी कि यदि वह इस घटना की जानकारी किसी को देगी तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।

फटे कपड़े और बदहवास हालत में छात्रा अपने दोस्त के साथ घर पहुंची। वहां उसने अपने परिजनों को आप बीती बताई । इसके बाद परिजन छात्रा को लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और सरगर्मी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *