Friday , May 17 2024
Breaking News

Satna: उचेहरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन संपन्न, 82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत उचेहरा और नगर परिषद उचेहरा के संयोजकत्व में महराज रामदेव सिंह जूदेव स्टेडियम उचेहरा में आयोजित सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में 82 जोड़े सम्मिलित हुए और परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नागेंद्र सिंह ने सभी वरों से कहा कि हमने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भांजियां एवं अपनी बेटियां उपहार सहित आपको पाणिग्रहण संस्कार के माध्यम से सौंपी हैं। हमारी सभी बेटियों का ध्यान रखना आपका परम कर्त्तव्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने की। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अंजू सिंह परिहार, कलेक्टर अनुराग वर्मा उपस्थित रहे। अतिथिगणों ने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर 11-11 हजार रुपए का चेक एवं अन्य सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की। सम्मेलन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने पर ड्यूटी में तैनात अधिकारी कर्मचारियों को सम्मनित भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य विमला कोल, नगर परिषद अध्यक्ष निरंजन प्रजापति, जनपद उपाध्यक्ष सुनीता पाल, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, भागवेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, अशोक द्विवेदी, गजेन्द्र पांडेय, जनपद सीईओ प्रभा टेकाम, सीएमओ शैलेन्द्र सिंह, सचिव तरुण मिश्रा सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनपद सदस्य, सरपंच, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पौराणिक टोला फीडर अंतर्गत क्षेत्र में आज विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा

कार्यपालन अभियंता शहर संभाग म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. सतना ने बताया कि शहर संभाग सतना अंतर्गत 10 फरवरी को 11 केव्ही पौराणिक टोला फीडर के मेंटीनेंस का कार्य प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जायेगा। इस दौरान मारुति नगर, मुख्त्यारगंज, स्वामी चौराहा, रेल्वे गेट, महाराणा प्रताप नगर एवं अन्य संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा। विद्युत समस्या के निवारण हेतु टोल-फ्री नंबर 1912 या 1800-233-1266 पर संपर्क किया जा सकता है।

नेशनल लोक अदालत 11 फरवरी को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2023 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को उच्च न्यायालय स्तर से लेकर जिला न्यायालयों, तालुका न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, कुटुम्ब न्यायालयों में किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रातः 10ः30 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (एडीआर सेंटर) सतना में किया जायेगा। नेशनल लोक अदालत में न्यायालयीन लंबित दीवानी एवं आपराधिक शमनीय मामलों एवं बैंक, विद्युत, श्रम, जलकर संपत्तिकर आदि प्री-लिटिगेशन प्रकरणों सहित सभी प्रकार के मामले निराकरण के लिये रखे जायेंगे।

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई, सब्जी विक्रेता ने बाट से किया हमला, पुलिस लेट पहुंची

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट के सामने युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। सब्जी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *