Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: भारत पर्व में बघेली देशभक्ति लोक गीतों की रही धूम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ गणतंत्र दिवस की संध्या पर टाउन हाल सेमरिया चौक सतना में देशभक्ति पूर्ण रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। भारत पर्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति के बघेली लोक गीत और लोकनृत्य की धूम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल और कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायिका श्रीमती मणिमाला सिंह रीवा ने अपने 9 सदस्यीय दल के साथ बसंत पंचमी के अवसर पर आई-आई रे बसंत बहार कुहुक रही कोयलिया……., गजानन स्तुति, बघेली परंपरागत लोकगीत की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। इसी प्रकार स्वाती मोदी तिवारी जबलपुर और उनके दस सदस्यीय दल द्वारा, परेश तिवारी द्वारा रचित देशभक्ति की रचना पर नृत्य, सुभद्रा कुमारी चौहान की खूब लड़ी मर्दानी……., कविता पर नृत्य (बैले) और वंदे मातरम, तराने की समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी। स्थानीय कलाकारों द्वारा मां वीणावादिनी की समूह गायन की प्रस्तुति भी दी गई।
भारत पर्व की इस सांस्कृतिक संध्या में लोक गीत और देशभक्ति के गायन और नृत्य की धूम रही। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कोल और कलेक्टर अनुराग वर्मा, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, एसडीएम सिटी नीरज खरे ने भारत पर्व में आये लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के परियोजना डॉ गौरव शर्मा ने किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी अवधेश सिंह, शिवरतन सिंह, तहसीलदार बीके मिश्रा, अनुराधा सिंह, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम सहित आम नागरिकगण, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

भारत पर्व पर आयोजित प्रदर्शनी का लोगों ने किया अवलोकन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर टाउन हाल सतना में भारत पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। सचित्र प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के समग्र विकास को रेखांकित करते चित्र प्रदर्शित किए गए। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, समग्र स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण सहित शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए गए। कलेक्टर अनुराग वर्मा, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, संयुक्त कलेक्टर सुरेश जादव, एसडीएम सिटी नीरज खरे, तहसीलदार बीके मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, जीएम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जीपी मिश्रा सहित विभिन्न अधिकारियों तथा आमजनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *