Friday , July 25 2025
Breaking News

Satna: पक्के मकान में रह कर खुश है देवकुमार सोनी का परिवार

“खुशियों की दास्तां”


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना शहर के वार्ड क्रमांक-14 निवासी देवकुमार सोनी अपने परिवार के साथ एक छोटे से कच्चे मकान में जिन्दगी बसर कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वह एक पक्का आवास बना सके। कच्चा घर होने के कारण बरसात के दिनों में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। देवकुमार के परिवार का सपना था कि उनके पास खुद का एक पक्का मकान हो। उनके परिवार के इस सपने को पूरा किया प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) ने।
पीएम आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम सतना से देवकुमार सोनी के परिवार का आवास स्वीकृत हुआ। पक्के आवास के निर्माण के लिए उनके खाते में राशि मिली। देवकुमार ने कच्चे घर की जगह पक्के मकान का निर्माण कार्य पूर्ण किया। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में खुशी-खुशी रह रहे है और बहुत खुश है कि वे भी अब पक्के मकान के मालिक है।
देवकुमार सोनी ने बताया कि पक्का मकान बन जाने से अब उनका सपना पूरा हो गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना से चंद्रकली सिंह की आय में हुई बढ़ोत्तरी

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना पशुपालकों की आय बढ़ाकर उन्हे आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में मददगार साबित हो रही है। सतना जिले के मझगवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरुआ निवासी चंद्रकली सिंह गोंड कृषक होने के साथ ही पशुपालन का भी कार्य करती है। इनके पास 3 भैंस तथा 2 गाय थी। जिनसे दुग्ध उत्पादन बहुत कम होता था। पशुपालन विभाग द्वारा इन्हे नस्ल सुधार के लिए मुर्रा सांड प्रदान किया गया।
मुर्रा सांड से स्वयं की भैंसों को क्रास कराकर उन्नत पड़वा, पडिया प्राप्त हुए। वर्तमान में क्षेत्र की भैंसों की भी नस्ल बदल गई है।

चंद्रकली सिंह का कहना है की मुर्रा सांड के कारण अच्छी भैंसे तैयार हो गई है। घर के दुग्ध उत्पादन में 20 लीटर की वृद्धि हुई है। उनका कहना है की यह योजना बहुत अच्छी है इससे मेरी आय में बढ़ोत्तरी हुई है। चंद्रकली सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *