Sunday , May 19 2024
Breaking News

MP: एक लाख रूपये होगा जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेयः मुख्यमंत्री श्री चौहान


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला पंचायत अध्यक्षों को किया संबोधित

भोपाल/ सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 5 फरवरी से प्रदेश में आरंभ हो रही विकास यात्रा, राज्य के नव निर्माण और विकास को नई गति तथा विश्वास प्रदान करेगी। जिला पंचायत अध्यक्षों सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि विकास और जन-कल्याण के इस अभियान में सहभागी हैं। हम प्रदेश की प्रगति और जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष जन-कल्याण के इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। राज्य शासन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। पद के अनुसार प्रोटोकॉल के विधिवत पालन के लिए सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्षों के मानदेय और वाहन भत्ता आदि की राशि को बढ़ा कर एक लाख रूपये किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्वों पर जहाँ मंत्री नहीं जाएंगे वहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्षों के संघ के कार्यक्रम को समत्व भवन में संबोधित कर रहे थे।

जिला पंचायत अध्यक्षों से हर तीन माह में करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जन-कल्याण की योजनाओं और विकास कार्यों के क्रियान्वयन में जिला पंचायत अध्यक्ष सशक्त माध्यम हैं, वे प्रदेश में विकास के कार्यों को भागीरथ बन कर आगे बढ़ाएँ। विकास गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग और गुणवत्ता पर सतत नजर रखना आवश्यक है। हमारा प्रयास है कि राज्य शासन के कार्यों से जन-सामान्य में उत्साह, आनंद और सकारात्मकता का भाव विकसित हो। पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग और सक्रियता से राज्य सरकार जनता की सेवा और विकास का नया कीर्तिमान बनाएंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विकास कार्यों तथा जन-कल्याण की गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जनपद अध्यक्ष तथा सरपंच के मध्य परस्पर समन्वय आवश्यक है। राज्य में पंचायत राज संस्थाओं को अधिक सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ हर तीन माह में संवाद की व्यवस्था स्थापित की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष संघ द्वारा उठाए गए बिन्दुओं, जिला पंचायत क्षेत्र में आने वाले विभागों में पदस्थ तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थानांतरण, स्वेच्छा विकास निधि, निर्माण कार्यों के अनुमोदन तथा 15वें वित्त आयोग एवं अन्य मदों की राशि में वृद्धि के संबंध में विचार कर निर्णय लिया जाएगा।

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा के नतीजे घोषित

चयनित छात्रों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति होगी प्राप्त

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा 2022-23 का परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर पर देख सकते है। इस पोर्टल पर चयनित विद्यार्थियों की श्रेणीवार सूची भी अपलोड की गई है। राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना चयन परीक्षा 6 नवम्बर 2022 को आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा के लिए प्रदेश भर से 2 लाख 74 हजार 22 विद्यार्थी दर्ज हुए थे और 2 लाख 52 हजार 401 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से मध्यप्रदेश के लिए तय कोटे के अनुसार 6,446 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिवर्ष 12 हजार रूपये छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। परीक्षा में शासकीय/शासकीय अनुदान प्राप्त/स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा आँठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होते हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP:जबलपुर में दो युवकों ने रील बनाने पुल से नर्मदा में लगाई छलांग, दो घंटे बाद निकला दोनों का शव

जबलपुर में दो युवकों ने रील बनाने पुल से नर्मदा में लगाई छलांगदोनों नदी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *