Thursday , May 2 2024
Breaking News

Satna: राष्ट्रीय युवा दिवस पर हुआ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम


मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का हुआ प्रसारण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम प्रातः 9ः30 बजे से 10ः15 बजे तक ऑल इंडिया रेडियो के माध्यम से एक साथ एक संकेत पर प्रसारित किया गया। जिला मुख्यालय सतना में उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 के खेल मैदान में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर संस्कृति जैन, एएसपी एसके जैन, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, उप संचालक कृषि राजेश त्रिपाठी, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, एडीपीसी गिरीश अग्निहोत्री, प्राचार्य व्यकंट-1 सुशील श्रीवास्तव, प्राचार्य एमएलबी कुमकुम भट्टाचार्य, जिला क्रीडा अधिकारी मीना त्रिपाठी, पीटीआई धीरेन्द्र सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी, पतंजलि के योग शिक्षक, विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित रहकर योग किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का आकाशवाणी से प्रसारण सुना गया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती 12 जनवरी युवा दिवस पर प्रदेश में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का सामूहिक अभ्यास प्रतिवर्ष निरंतर किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द ने जनसामान्य तक योग को पहुंचाया था। स्वामी जी का कहना था कि देश के नागरिकों में लोहे की मांसपेशियां, इस्पात-सा स्नायुतंत्र और इनमें वास करता वज्र सा दृढ़ मन होना चाहिए, जो कि योग को अपनाने से संभव है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक ऐसी प्रेरणा थे, जिनके विचार आज भी हम सब को ऊर्जा से भर देते हैं। स्वामी जी ने कहा था कि मानव केवल हाड़-मांस का पुतला नहीं है, बल्कि वह ईश्वर का अंश है। वह अनन्त शक्तियों का भण्डार है। दुनिया का हर काम करने में सक्षम है। जो व्यक्ति अपने आप पर भरोसा करता है, उसकी मदद ईश्वर भी करता है। देश के प्रत्येक नागरिक को शरीर और मन से स्वस्थ होना चाहिये। शरीर को सशक्त बनाने का सबसे सशक्त माध्यम योग है। कार्यक्रम का प्रारंभ मध्यप्रदेश गान और समापन राष्ट्र गान से हुआ।

केंद्रीय जेल में युवा दिवस पर हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

राष्ट्रीय युवा दिवस पर गुरुवार को केंद्रीय जेल सतना में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार और योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य द्वारा जेल के अधिकारियों और बंदियों को योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम, अनुविलोम-विलोम, भस्तिका, कपाल भारती सहित अन्य उपयोगी आसनो का अभ्यास कराया गया और योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर उप अधीक्षक जेल श्रीकांत त्रिपाठी, सोनवीर सिंह, कल्याण अधिकारी अनिरुद्ध तिवारी सहित जेल के स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Rewa: ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’..प्रेमी-प्रेमिका बने एक दूसरे के दुश्मन, दोनों के बीच खूनी खेल

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा जिले में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *