Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: चांदनी टाकीज के पास बाजार में धमाके साथ फटे सिलेंडर, मची अफरातफरी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रविवार को शहर में बीच-बाजार में गैस सिलेंडर फटने से अफरातफरी का वातावरण निर्मित हो गया। सतना के चांदनी सिनेमा के पास एक होटल में सिलेंडर फटे। एलपीजी सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फटे। इसके बाद होटल में आग लग गई। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार विस्‍फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी। काफी दूर से आग की लपटों को देखा जा सकता था। जानकारी के दौरान मौके पर दो सिलेंडर फटे हैं। सूचना के बाद अग्निशमन दल का अमला और अन्‍य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस इलाके में घटना हुई वह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जानकारी के अनुसार बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। जिस समय सिलेंडर फटे उस समय होटल में अध‍िक लोग नहीं थे। इस अग्निकांड में भवन को भी नुकसान पहुंचा है। आग से दुकान का सभी सामान जलकर खाक हो गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार के कारण इलाके की अधिकांश दुकानें बंद थीं। आग सुबह लगी तब इलाके में लोगों की आवाजाही भी अधिक नहीं थी। हादसे के बाद होटल संचालक की तबीयत भी बिगड़ गई। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *