Friday , May 10 2024
Breaking News

Satna: स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्यों का महापौर और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे प्रगतिरत विकास और निर्माण कार्यों का बुधवार को कलेक्टर अनुराग वर्मा ने महापौर योगेश ताम्रकार सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान नारायण तालाब के पास मुक्तिधाम के निर्माण कार्य और तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिये किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण जारी रखते हुये कृपालपुर में निर्मित हो रही प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित की जा रही आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही व्यंकटेश मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा धवारी और अमौधा तालाब में किये जा रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्माण एजेंसियों द्वारा किये जा रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के परियोजना कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किये जायें। इस दौरान आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, उपायुक्त भूपेंद्र देव परमार सहित नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक लेकर की कार्यों की समीक्षा

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के उपरांत महापौर योगेश ताम्रकार और कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्मार्ट सिटी कार्यालय सतना में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यों की समय-सीमा में पूर्णता, गुणवत्ता और शहर के सौंदर्यीकरण सहित प्रोजेक्ट के अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुये शहर को स्मार्ट और सुंदर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *