Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: सतना हाफ मैराथन को सफल बनाने शासन-प्रशासन का माना आभार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पं. गणेश प्रसाद सेवा न्यास द्वारा आयोजित सतना हाफ मैराथन2022 का आयोजन 20 नवंबर को दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में किया गया था। शासन-प्रशासन का सराहनीय सहयोग प्रदान करने के लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को आभार पत्र प्रदान किया। देश भर से आए धावकों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का हृदय से सराहना करते हुए कहा कि हम लोग देश भर में जाते हैं दौड़ने के लिए लेकिन इस प्रकार का शासन प्रशासन का सहयोग हमें और कहीं भी नहीं मिला सिर्फ यही मिला है।
शासन प्रशासन के सहयोग के लिए देशभर से आए खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के लिए धन्यवाद प्रदान किया है।
जो कि हम सबके लिए गौरव की बात है। जिसमें देशभर के 15 राज्यों 96 जिलों के 322 स्थानों से 2694 धावकों ने भाग लिया था। जिसमें 2085 पुरुष एवं 609 महिलाओं ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए।
इस मैराथन में 60 महिला एवं पुरुष धावकों ने चार लाख रुपए तक नगद पुरस्कार, मेडल,स्मृति चिन्ह, दीवार घड़ी, ट्रैक सूट एवं प्रमाण पत्र अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया। पूरे आयोजन में जनता द्वारा मुक्त हृदय से पुष्प वर्षा एवं जलपान से धावकों का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्तर की सतना हाफ मैराथन आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अतुलनीय सहयोग प्रदान करने के लिए आज सेवा न्यास के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आभार पत्र भेंट किया। सतना हाफ मैराथन को देश के कई चैनलों के सीधा प्रसारण से पचास लाख से अधिक दर्शकों ने विश्व भर में सतना हाफ मैराथन 2022 का सीधा प्रसारण देखा।
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास बाहु बिध गतिविधियों निरंतर कार्य करता है। शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण खेलकूद संपूर्ण ग्रामीण विकास रोजगार, संस्कृत एवं संस्कार संवर्धन हेतु समर्पित है। भविष्य में भी सेवा न्यास के कार्यों में आपका सहयोग इसी तरह से मिलता रहे यही प्रार्थना है। इस दौरान प्रमुख रूप में संयोजक अजय मिश्रा, श्रीमती मनीषा सिंह, महेंद्र तिवारी, लवकुश सिंह बघेल, शिवम शुक्ला, नितिन मिश्रा, एवं सेवा न्यास के मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *