Friday , May 3 2024
Breaking News

Remedies For Pimples: घर पर पिंपल्स का करें इलाज, घरेलू उपाय करेंगे मदद

Home Remedies For Pimples: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देता है। शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई महिलाएं और पुरुष पिंपल्स से परेशान हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों या पारिवारिक फंक्शन में जाते समय हर कोई अच्छा दिखना चाहते है, लेकिन अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं। तब उस पर ठीक से मेकअप नहीं हो पाता है। बिना मेकअप के पिंपल्स वाला चेहरा खराब लगता है। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए मार्केट में कई उत्पाद उपलब्ध है। हालांकि घरेलू उपाय करके पिंपल्स से छुटकारा पाना सबसे अच्छा तरीका है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

1. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी में कई उपयोगी प्राकृतिक घटक होते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के तैलीय घटकों को अलग करने का काम करती है। यह फेस पर चमक वापस लाता है। यह तैलीय त्वचा के लिए रामबाण औषधि है।

ऐसे करें इस्तेमाल

मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। फिर इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और सूखने दें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।

2. शहद

शहद एक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। इसलिए आजकल हर ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा के साथ हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

शहद को सीधे पिंपल्स पर लगाएं। कुछ देर बाद गीले कपड़े से पोंछ लें।

3. एलोवेरा जेल

एलोवेरा के फायदे हम सभी अच्छे से जानते हैं। त्वचा हो या बाल, एलोवेरा के औषधीय गुण इसके लिए फायदेमंद होते है। एलोवेरा का इस्तेमाल घर में कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल को शहद, मुल्तानी मिट्टी और हल्दी के साथ मिलाकर पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। कुछ ही दिनों में पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

4. नारियल का तेल

नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह चेहरे पर पिंपल्स को बढ़ने से रोकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

कॉटन बॉल की मदद से नारियल तेल को पिंपल्स पर लगाएं। यदि आप रोज रात में इस उपाय को करते हैं, तो तीन से चार दिन में पिंपल्स गायब हो जाएंगे।

5. बर्फ

बर्फ चेहरे के लिए फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल रोमछिद्रों को बंद कर चेहरे को चमकदार बनाने के लिए किया जाता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

आइस क्यूब को किसी साफ कपड़े में बांध लें। फिर पिंपल्स वाली जगह पर लगाएं। बर्फ को आप सप्ताह में 2 से 3 बार लगाएं। इससे पिंपल्स सूख जाते हैं और निशान भी नहीं रहते।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *