Thursday , May 2 2024
Breaking News

Health Tips: डेंगू होने पर प्राकृतिक तरीके से बढ़ाएं प्लेटलेट्स लेवल

Dengue attack increase platelets level naturally in case of dengue and know quick recovery measures: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इन दिनों देश में डेंगू (Dengue) के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अब तक हजारों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में इससे कई मौतें भी हुई हैं। ऐसे में इस बीमारी को हलके में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपको बता दें कि डेंगू एक संक्रामक बीमारी है जो एक मच्छर के काटने से होता है। इस मच्छर को एडीस एजिप्टी या टाइगर मस्किटो के नाम से जाना जाता है। इसे टाइगर मच्छर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसके काले शरीर पर सफेद धारियां होती हैं। साथ ही डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। डेंगू को लेकर देश में डर का माहौल बना हुआ है, लेकिन डरने के बजाए इसके उपाय पर ध्यान देना ज्यादा बेहतर होगा।

प्लेटलेट्स काउंट का रखें ध्यान

डेंगू के मामले में सबसे बड़ा खतरा होता है प्लेटलेट्स काउंट का तेजी से नीचे गिरना। कई बार इसकी वजह से लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है और प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ता है। लेकिन प्लेटलेट्स बढ़ाने के कुछ प्राकृतिक उपाय भी हैं, जिनके सेवन से ना सिर्फ शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि प्लेटलेट्स काउंट भी नीचे नहीं आता है। ऐसे में ये उपाय मरीज की जान बचा सकते हैं। तो चलिए आपको बतायें किन नेचुरल तरीकों से प्लेटलेट्स के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। –

सिट्रस फूड्स (Citrus Foods)

अगर किसी को डेंगू या किसी अन्य कारण से प्लेटलेट्स की कमी हो रही है, उसे सिट्रिक फ्रूट्स का सेवन कराएं। इसमें मौजूद विटामिन सी ना सिर्फ प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाता है, बल्कि शरीर की इम्यूनिटी को भी तेजी से बूस्ट करता है। सिट्रस फ्रूट्स में नींबू, संतरा, मौसमी, कीवी जैसे खट्टे फल शामिल हैं। मरीज इनका जितना ज्यादा सेवन करेगा, उतनी जल्दी ठीक होगा।

पपीता (Papaya)

डेंगू के मरीजों के लिए पपीता रामबाण औषधि माना जाता है। डेंगू के मरीज को पपीता खाने को दें और संभव हो तो इसके पत्तों का जूस भी पिलाएं। विटामिन ए और सी जैसे अहम तत्वों से भरपूर पपीता प्लेटलेट्स को काफी तेजी से बढ़ाता है।

चुकंदर (Beat Root)

चुकंदर ये एक ऐसा फल है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। इसे एनीमिया का सबसे अच्छी दवा माना जाता है। लेकिन इसके साथ ही यह प्लेटलेट्स काउंट को भी तेजी बढ़ाने में मदद करता है। इससे हीमोग्लोबिन लेवल भी दुरुस्त रहेगा। इसलिए डेंगू के मरीज को चुकंदर की सलाद या जूस जरुर पिलाएं।

खजूर (Dates)

प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में खजूर भी कारगर साबित हो सकता है। यह बीमार व्यक्ति की इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को अंदर से ताकत देता है। जिस मरीज का प्लेटलेट्स डाउन हो जाए, उसे सुबह-सुबह भीगे हुए खजूर का सेवन करना चाहिए।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *