Friday , May 17 2024
Breaking News

Malaika Arora: जल्द ही अर्जुन कपूर से शादी करने वाली हैं मलाइका, पोस्ट शेयर कर दिए संकेत

Celebs soon malaika arora marry arjun kapoor shared post with a hint: digi desk/BHN/मुंबई/ बॉलीवुड की हाॅट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कब शादी करेंगे ये सवाल हर किसी के मन में है। इन दोनों के काफी चर्चे होते रहते हैं। आए दिन इनसे जुड़ी कोई न कोई खबर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती है। वहीं इसी बीच अब अर्जुन और मलाइका का शादी की खबरें आ रही है। दरअसल हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने अपनी शादी के कुछ हिंट्स दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खास कैप्शन भी दिया है। जिसे पढ़कर अब फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

जल्द ही शादी करेंगी मलाइका

दरअसल मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शर्माते हुए फोटोज शेयर की है। इस फोटो में वे ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वे इसमें काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही कैप्शन में मलाइका ने लिखा है कि ‘मैंने हां कर दी है।’ एक्ट्रेस का ऐसा कैप्शन पढ़कर अब सभी ये अंदाजा लगा रहे हैं कि मलाइका ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कर ही है।

मलाइका की इस पोस्ट पर अब उन्हें काफी बधाईयां मिल रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘टू बी मिसेस कपूर।’ वहीं एक अन्य ने पोस्ट पर कमेंट किया कि ‘हां किसलिए? क्या आप अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी करने वाली हैं।’

सेलेब्स ने दी मलाइका को बधाई

इतना ही नहीं फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी मलाइका को बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। पहले दोनों अपने रिश्ते को ऑफिशियली सबके सामने लाने से काफी कतराते थे, लेकिन अब वे खुलकर अपने वेकेशन के फोटोज शेयर करते हैं। वहीं बी टाउन की पार्टीज में भी दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आते हैं। फिलहाल अर्जुन और मलाइका ने अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

About rishi pandit

Check Also

‘प्यार करते करते’ गाना को माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी और उर्मिला मातोंड़कर ने किया रिक्रियेट

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, उर्मिल मातोंडकर और अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म जुदाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *