Friday , May 10 2024
Breaking News

Satna: खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा- सांसद गणेश सिंह


राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (खो-खो) प्रतियोगिता का आयोजन सतना में 9 से 13 नवंबर तक अशासकीय विट्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करही अमौधा के खेल प्रांगण में किया जा रहा है। सतना सांसद गणेश सिंह ने बुधवार को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने की। इस अवसर पर कलेक्टर अनुराग वर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सुष्मिता सिंह परिहार, पंकज सिंह परिहार, सुनील सेनानी, सहायक संचालक शिक्षा एनके सिंह, केपी तिवारी रीवा, पार्षद आदित्य यादव, जिला क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद गणेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का ध्वज उत्तोलन कर किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल जीवन की सफलता और हर क्षेत्र में सफलता का आधार भी है। युवा और किशोर खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते हैं। सांसद श्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने और खेलों की सुविधा देने के सराहनीय प्रयास कर रही है। भारत सरकार भी खेलो इंडिया खेलो के माध्यम से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय कोचिंग और खेलों के अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने खेलों के प्रारंभ की विधिवत घोषणा करते हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी रही शिवाली को जलती हुई खेल मशाल भी सौंपी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि खेलों में हार-जीत की बजाय खेल की भावना महत्वपूर्ण होती है। खेलों में असफल होने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। सफलता के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने चाहिए। जीवन में सफलता पाने के अवसर हमेशा मिलते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके पहले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (खो-खो) प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी संभागों के 14, 17 और 19 वर्ष आयुवर्ग के 720 छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में डी पॉल स्कूल माधवगढ़ की बैंड धुन के साथ हिस्सा लिया। सेंट माइकल और गार्जियन एंड गाइड स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन सत्र का आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा एनके सिंह ने किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 20 मई तक सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन की आधी शिकायतें कम करें- रानी बाटड

मैहर कलेक्टर ने टीएल बैठक में की समीक्षा सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर रानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *