Friday , June 6 2025
Breaking News

Satna: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नगर अभ्यास सम्पन्न, प्रकट कार्यक्रम 30 को


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाले नगर पथ संचलन एवं प्रकट कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास नगर एकत्रीकरण सीएमए परिसर में सम्पन्न हुआ। नगर संघचालक कृष्णकुमार गुप्ता ने जिले के समस्त नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह करते हुए कहा है कि संघ स्थापना काल से ही व्यक्ति निर्माण का केन्द्र रहा है और शाखा में होने वाले नियमित शारीरिक बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रकटीकरण समाज के सामने होता रहा है।

इसी क्रम में इस वर्ष भी सतना नगर का प्रकट शारीरिक कार्यक्रम आयोजित है। नगर कार्यवाह उमेश दुबे ने बताया कि चार बजे से सीएमए प्रांगण में संपन्न होने वाले प्रकट कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक बृजकांत जी का उद्बोधन होगा।राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुश्री अर्चना कुशवाहा अध्यक्षता करेंगी। कार्यक्रम के लिए इसकी व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं ने इसी का विस्तृत अभ्यास किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *