Tuesday , July 9 2024
Breaking News

चंद्र ग्रहण: देश-दुनिया, राशियों पर क्‍या होगा असर

Chandra Grahan 2020 Effect:varansi/ 30 नवंबर सोमवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को पड़ने वाला यह ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगने वाला है। आप यह जानना चाह रहे होंगे कि यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और दिखेगा तो किस समय में एवं इसका सूतक काल का समय और इसका ज्योतिषीय प्रभाव क्‍या होगा। आइये हम आपको बताते हैं। ग्रहण के सूतक का यहां प्रभाव नहीं होगा। 30 नवंबर को पड़ने वाला चन्द्रग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है, अर्थात इसका कोई सूतक काल नहीं होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं होता वह ज्यादा प्रभावशाली नहीं होता। ग्रहण का समय भरतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर एक छाया से पहला स्पर्श। दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर परमग्रास चंद्रग्रहण होगा। शाम 5 बजकर 22 मिनट पर उपच्छाया से अंतिम स्पर्श होगा। ग्रहण के प्रभाव से बचने के उपाय चंद्रग्रहण की समयावधि में भगवत उपासना करना चाहिये। ओम् श्रीकृष्णाय नमः का जाप श्रैष्ट रहेगा। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया पर ना जाकर उसकी उपच्छाया से ही लौट जाती है तो इसे उपच्छाया चंद्रग्रहण कहा जाता है। इस स्थिति में चांद पर एक धुंधली परत बनी नजर आती है। यह चंद्रग्रहण भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया और एशिया में चंद्रग्रहण को देखा जा सकता है।

किस राशि के लिए अशुभ है यह चंद्रग्रहण

धार्मिक मतानुसार ग्रहण का सीधा प्रभाव मनुष्य पर पड़ता है। लेकिन यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण है इसलिए यह ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। लेकिन, क्योंकि यह वृष राशि में पड़ने वाला है, ऐसे में इसका सर्वाधिक प्रभाव वृष राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। इस राशि के जातक को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चन्द्र मन व माता का कारक होने से उन्हें अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। साथ ही साथ स्‍वयं को मानसिक तनाव से दूर रखना होगा। वृषभ राशि पर होने से कृष्ण मन्त्र लाभदायक है। इस दौरान गर्भवती स्त्रियां ग्रहण के दोरान बाहर न निकलें। ग्रहण से पूर्व सभी भोजन में तुलसी पत्ता जरूर डाल दें या पहले ही भोजन कर लें। ग्रहण के बाद स्नान करके ही कोई शुभ कार्य करें।

इस ग्रहण का भारत पर असर

यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ लग्न में पड़ रहा है। लग्नेश स्वराशि का होकर द्वादश भाव में नीच भंग गुरु के साथ होने से भारत के बाहरी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। भारत भी मजबुत नैतृत्व में सुक्ष्मजीव कोरोना से लड़ने मे सक्षम नजर आता दिखाई देगा। चतुर्थ भाव में चन्द्र के साथ राहु होने से जनता में मानसिक तनाव रहेगा। लेकिन उस भाव का स्वाती शुक्र स्वराशि का होने से भाग्यबल द्वारा समस्याओं का निदान भी होगा। देश के कर्णधारों की वाणी का प्रभाव असरकारक होगा। रोगों से लड़ने की ताकत पैदा होगी।

ग्रहण का असर, एक नजर

शुभ फल : कुंभ, तुला, मीन, कर्क

मध्यम फल : मेष, कन्या, मिथुन, सिंह

अशुभ फल : मकर, वृश्चिक, वृष, धनु

अब विस्‍तार से पढ़ें किस राशि पर क्‍या होगा असर

1. चंद्र ग्रहण 2020 मेष राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Aries zodiac)

यह ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए मध्‍यम फलदायक होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। हालांकि परिवार में किसी सदस्‍य को कष्‍ट हो सकता है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का आपको लाभ मिलेगा।

2वृषभ राशि (Chandra Grahan 2020 Effects On Taurus zodiac)

वृषभ राशि के जातकों के लिए धन का नुकसान हो सकता है। इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्‍यथा आपका परिवार में या बाहर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को लेकर सावधान रहें, आपका वहां भी विवाद हो सकता है।

3. चंद्र ग्रहण 2020 मिथुन राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Gemini zodiac)

चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव मिथुन राशि पर ही पड़ने वाला है। यह प्रभाव बहुत अच्‍छा नहीं होगा। हो सकता है आपको मानसिक कष्‍टों से गुजरना पड़े। परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य भी खराब हो सकता है। परिजनों से आपका झगड़ा भी हो सकता है। इस राशि के लोगों के अपने जीवनसाथी से भी झगड़े हो सकते हैं।

4. चंद्र ग्रहण 2020 का कर्क राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Cancer zodiac) कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण प्रभावशाली रहेगा। इसका कारण यह है कि चंद्रमा कर्क राशि का स्‍वामी है। ग्रहण आपके बारहवें भाव में लगने जा रहा है। इसके चलते आपके खर्च बढ़ सकते हैं। बिना किसी कारण के भी आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इससे आपको कष्‍ट होगा।

5. चंद्र ग्रहण 2020 सिंह राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Leo zodiac)

यह ग्रहण सिंह राशि के ग्‍यारहवें भाव में लगने जा रहा है, इससे आपको अप्रत्‍याशित लाभ हो सकता है। हो सकता है आपकी आय में इजाफा हो जाए। धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में भी किसी से उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से समय अच्‍छा नहीं है। आपका प्रेमी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

6. चंद्र ग्रहण 2020 कन्या राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Virgo zodiac)

कन्‍या राशि के लिए ग्रहण का असर मिला जुला रहेगा। कार्यालय में अधिकारियों से सामंजस्‍य बना रहेगा लेकिन परिवार में तालमेल बिगड़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की तरफ विशेष ध्‍यान दें, अभी स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है। जहां तक मान-सम्‍मान की बात है, यह पहले की तरह बना रहेगा, बशर्ते आप वाणी पर काबू रखें।

7. चंद्र ग्रहण 2020 तुला राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Libra zodiac)

तुला राशि वालों के लिए यह ग्रहण नवें भाव में लग रहा है। इस वजह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। पराक्रम सामान्‍य रहेगा। परिवार में व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आपका लोगों से मतभेद हो सकता है।

8. चंद्र ग्रहण 2020 वृश्चिक राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Scorpio zodiac) वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अष्‍टम भाव में लगने जा रहा है। इससे किसी दुर्घटना का बुरा योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के लोग सावधानी बरतें। चंद्र ग्रहण के चलते आपके लिए धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। परिवार की ओर विशेष ध्‍यान दें।

9. चंद्र ग्रहण 2020 धनु राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Sagittarius zodiac) धनु राशि के लोगों को अपने पारिवारिक जीवन में ध्‍यान देने की जरूरत है। ग्रहण के चलते रिश्‍तों पर प्रभाव पड़ेगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपका अपने कारोबारी साझेदार से भी विवाद हो सकता है।

10. चंद्र ग्रहण 2020 मकर राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Capricorn zodiac) मकर राशि के लिए ग्रहण अच्‍छा परिणाम देगा। आपके शत्रुओं से आपको निजात मिलेगी। आपके विरोध परास्‍त हो जाएंगे। बाहरी कोई ताकत आपका अहित नहीं कर पाएगी लेकिन आपको सेहत की ओर ध्‍यान देना होगा। पानी से होने वाले रोगों को लेकर सतर्क रहें।

11. चंद्र ग्रहण 2020 कुंभ राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Aquarius zodiac) कुंभ राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फलदायक है। यदि आपकी संतान पढ़ाई कर रही है तो उसे पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी समय ठीक रहेगा। हालांकि परिवार में किसी का स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है, इसलिए इसकी ओर ध्‍यान दें।

12. चंद्र ग्रहण 2020 मीन राशि पर प्रभाव (Chandra Grahan 2020 Effects On Pisces zodiac) यह ग्रहण मीन राशि के लोगों के लिए चौथे भाव में लगने जा रहा है। यह मिले जुले परिणाम देगा। एक तरफ आपका स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ रहेगा तो दूसरी तरफ आपको लेनदेन या सौदे में सफलता मिलेगी। भूमि या भवन बेचते समय ध्‍यान रखना होगा।

About rishi pandit

Check Also

आज से शुरू हो रही है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, है खास इसकी महिमा, जानें इस यात्रा का महत्‍व और इतिहास

 पुरी उड़ीसा के पुरी में 7 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होने जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *