Tuesday , July 9 2024
Breaking News

कश्मीर में पारा लुढ़का, उत्तर भारत में बढ़ रही ठंड

Weather Updates Today: newdelhi/ रविवार सुबह उत्तर भारत में तेज शीत लहर चल रही है। बर्फबारी के चलते कश्मीर के गुलमर्ग सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया जिससे उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ रही है। वहीं, दक्षिण भारत में 1 दिसंबर से भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है। उत्तर भारत में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। वहीं, तूफान आने के बाद हुई बारिश ने आंध्र प्रदेश के लोगों की परेशानी दी है। भारी बारिश से आई बाढ़ से प्रदेश के कडप्पा जिले में पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को राज्य सरकार ने दी। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब में चल रही तेज ठंडी हवा

यूपी, पंजाब समेत मौसम साफ रहा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रही। राजस्थान के माउंट आबू में तापमान काफी गिर गया है और शीत लहर के कारण लोग घरों में दुबके रहे। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में फिर बर्फबारी दर्ज हुई है। मनाली में बर्फबारी को मजा लेने के लिए पर्यटक भी पहुंचे, लेकिन ठंड ज्यादा होने के कारण सैर सपाटा नहीं कर पाए।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

उत्तर भारत के अलावा कुछ अन्य राज्यों में बारिश की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले हफ्ते और अधिक बारिश होने संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है। तमिलनाडु और पुडुचेरी में ‘निवार’ तूफान के के कारण पहले ही भारी बारिश हुई है।

देश के इन क्षेत्रों में बढ़ेगी दो दिन में बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले हफ्ते में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार से रविवार तक हल्की बारिश की संभावना है। बारिश और उत्तर भारत से आ रही शीत लहर के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर हरियाणा में

हरियाणा में शनिवार सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में पहाड़ों में बर्फबारी का असर भी साफ देखा जा सकता है। आसमान साफ होने और सर्द हवाएं चलने से भी ठंड लगातार बढ़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत कई राज्यों में शनिवार को आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने औैर आसमान साफ हो जाने से ठंडक अभी और बढ़ेगी। अगले दो दिनों में ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक चले जाने की संभावना बन रही है।

उत्तर प्रदेश में भी बढ़ी ठिठुरन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार की सुबह तेज ठंड रही। यहां आसमान साफ था, लेकिन सुबह से ठंडी हवा चल रही थी। सुबह कुछ समय के लिए हल्का कोहरा वातावरण में छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अगले कुछ दिनों में यहां भी शीत लहर का असर देखा जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *