Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Satna: राष्ट्रपति से सम्मानित होकर अर्चना ने बढ़ाया जिले का गौरव

“खुशियों की दास्तां”

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले के गांव की बेटी अर्चना कुशवाहा ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को वर्ष 2020-21 सत्र के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्राप्त कर पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस पुरुस्कार के लिये प्रदेश की छात्रा स्वयंसेवक कु. अर्चना कुशवाहा का चयन किया गया था। अर्चना ग्राम अमकुई निवासी कृषक श्री रामऔतार कुशवाहा की सुपुत्री हैं। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक एवं हिंदी साहित्य की छात्रा अर्चना का चयन उनके द्वारा किए गए शिक्षा के साथ-साथ स्वैच्छिक सामाजिक सरोकार के कार्यों और राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए किया गया है। अर्चना ने विगत वर्षों में स्वास्थ्य, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, नेत्र शिविर, एड्स जागरुकता, पर्यावरण जागरुकता, मतदाता जागरुकत एवं अन्य जागरुकता कार्यक्रमों में सहभागिता निभाकर उत्कृष्ट कार्य किया है। अर्चना का चयन 40 लाख से अधिक स्वयंसेवकों में से हुआ है। 24 सितंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्चना को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अर्चना को अभी तक सतना जिले में 40 से अधिक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

अर्चना ने इस उपलब्धि लिए डॉ आरके विजय राज्य एनएसएस अधिकारी मध्यप्रदेश शासन, डॉ सीएम तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा, शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएस गुप्ता, गुरु मां डॉ क्रांति मिश्रा रा.से.यो जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी डॉ भास्कर चौरसिया, मध्यप्रदेश ईटीआई के प्रशिक्षक एवं कार्यक्रम अधिकारी मुक्त इाकाई बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल, राहुल सिंह परिहार एवं अपने माता-पिता को श्रेय दिया है। अर्चना का कहना है कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा बेटियां के कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओं की बदौलत मैने आज इस मुकाम को हासिल किया है। इसके लिये सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद।

जिले में अब तक 806.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 24 सितंबर 2022 तक 806.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 924.2 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 540.8 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 497.1 मि.मी., बिरसिंहपुर में 892 मि.मी., रामपुर बघेलान में 696 मि.मी., नागौद में 1106 मि.मी., जसो (नागौद) में 488.2 मि.मी., उचेहरा में 956 मि.मी., मैहर में 680.6 मि.मी., अमरपाटन में 878.3 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 1208.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 775.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: सेना के जवान पर दुष्कर्म का केस दर्ज, युवती का आरोप- शादी का झांसा देकर की ज्यादती

शहडोल,भास्कर हिंदी न्यूज़/ थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया है कि सेना के जवान ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *