Monday , July 8 2024
Breaking News

IIT Bombay: अब IIT बॉम्बे में MMS कांड, लड़कियों के बाथरूम में झांकने वाला कैंटिन कर्मचारी गिरफ्तार

IIT Bombay MMS: digi desk/BHN/ मुंबई/  पंजाब में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) में लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है और अब आईआईटी बॉम्बे में ऐसी ही हरकत सामने आई है। यहां कैंटीन के एक कर्मचारी को पकड़ा गया है। आरोप है कि यह शख्स होस्टल में लड़कियों के बाथरूम में तांक-झांक करता था। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PIT) ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम 21 वर्षीय पिंटू गरिया है। वह रविवार रात कथित तौर पर एक पाइप पर चढ़कर लड़कियों के शौचालय में झांक रहा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसने लड़कियों के वीडियो तो नहीं बनाए। अधिकारियों के मुताबिक, सुकून वाली बात यह है कि अब तक आरोप के मोबाइल से किसी तरह का आपत्तिजनक फोटो या वीडियो नहीं मिला है।

वहीं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए जाने का मामला अब तक शांत नहीं हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी लड़की और उससे यह काम करवाने वाले लड़कों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यहां छात्रों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रबंधन ने छुट्टियां घोषित कर दी। अधिकांश छात्र अपने घरों को लौट चुके हैं। प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, जो मामले की जांच कर रही है। कई स्थानों पर छापे भी मारे गए हैं। शुरू में पुलिस और प्रबंधन ऐसे किसी घटनाक्रम से इन्कार करते रहे, लेकिन बाद में केस दर्ज किया गया।

About rishi pandit

Check Also

कुलगाम में अलमारी के पीछे बंकर में छिपे थे 4 आतंकी, वीडियो वायरल

कुलगाम जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *