Friday , July 25 2025
Breaking News

Sidhi : किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के मकान गिराए 

सीधी,भास्कर हिंदी न्यूज़/  दोस्त के साथ मंदिर गई एक किशोरी के साथ आधा दर्जन युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों में शिवम यादव, चंदेश यादव, रामगोपाल यादव और कान्हा सिंह समेत दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों शिवम यादव, चंदेश यादव और रामगोपाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो नाबालिग आरोपियों को पुलिस मुंबई से गिरफ्तार कर ला रही है। वहीं कान्हा सिंह की तलाश की जा रही है। इधर, प्रशासन ने तीन आरोपियों के मकान जेसीबी से जमींदोज कर दिए।

घटना नईगढ़ी थाने के अष्टभुजी माता मंदिर के पास की है। यहां पर एक किशोरी अपने दोस्त के साथ दोपहर में घूमने के लिए आई थी। मंदिर में दर्शन करने के बाद वे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी समय आधा दर्जन युवक वहां पहुंच गए। आरोपी उनको धमकाने लगे और युवक के सामने किशोरी को घसीटकर एकांत स्थान की ओर ले गए। सभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे से ज्यादा समय तक आरोपी उनको बंधक बनाए हुए थे, किशोरी व उसका दोस्त आरोपियों से रहम की भीख मांग रहे थे। लेकिन वे नहीं माने। घटना के बाद उन्होंने किशोरी से मारपीट कर मोबाइल, पायल छीन ली। उनको धमकाते हुए फरार हो गए। बदहवास पीड़िता व उसका दोस्त किसी तरह बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। एसडीओपी नवीन दुबे सहित नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उनके स्वजन को जानकारी दी और उन्हें लेकर आ गई। किशोरी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *