Tuesday , May 14 2024
Breaking News

Satna: ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर किसानों को करें जागरुक- रामखेलावन कोल

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का शुुभारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ मौसम वर्ष 2022 के लिए बीमित किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ का शुभारंभ गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने 36 किसानों को पॉलिसी वितरण कर किया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत की कृषि स्थाई समिति के सभापति महेंद्र सिंह पिथैपुर, सांसद प्रतिनिधि पंकज सिंह परिहार, सहायक संचालक कृषि आरएस बागरी, एसएडीओ एसके सिंह चौहान, एलडीएम एपी सिंह, परियोजना अधिकारी आत्मा एके मिश्रा, केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुरेश चंद्र गुप्ता भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने जिले के 36 किसानों को खरीफ फसल की बीमा पॉलिसी वितरण कर ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का जिले में शुभारंभ किया। इन किसानों में सोहावल विकासखंड के 17, नागौद, रामपुर बघेलान, मझगवां के 5-5 और उचेहरा, अमरपाटन के दो-दो किसान शामिल रहे। इसके साथ ही विकासखंड स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर योजना के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान भाइयों के लिए सुरक्षा कवच है। प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि एवं अन्य कारणों से फसल नष्ट होने पर किसानों के नुकसान की भरपाई होती है। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर कृषि और बीमा के कर्मचारी प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लाएं। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र के मैदानी अधिकारी किसानों तक पहुंचकर खाद-बीज की गुणवत्ता, उपलब्धता और उन्नत खेती की जानकारी दें। कृषि समिति के सभापति महेंद्र सिंह पिथैपुर ने कहा कि गैर ऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा कहां और कैसे कराएं इस संबंध की जानकारी किसानों को दी जाए। साथ ही अधिक से अधिक किसानों को जागरुक कर फसल बीमा करवाने प्रेरित करें। सांसद प्रतिनिधि पंकज सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसानों तक पंहुचाने ग्राम पर स्तर पर कैंप लगाये जाने चाहिये।

सहायक संचालक कृषि श्री बागरी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2020-21 में 84 हजार 495 किसानों का 84 हजार 157 हेक्टेयर रकबा बीमित किया गया। जिसमें 29 हजार 568 किसानों के दावों का भुगतान भी किया गया है। वर्ष 2021-22 में जिले के 87 हजार 406 किसानों के 80 हजार 39 हेक्टेयर रकबा बीमित किया गया तथा खरीफ 2022 में 23 हजार 741 किसानों के 32 हजार 712 हेक्टेयर रकबे का फसल बीमा किया गया है। जिन्हें फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी

37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ लोकसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *