Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Satna: पल्स पोलियो अभियान 18 से 20 सितम्बर तक

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत शासन के निर्देशानुसार आस-पड़ोस के देशों में विद्यमान पोलियो वायरस के खतरे का दृष्टिगत रखते हुये जन समुदाय की पोलियो के विरुद्ध प्रतिरोध शक्ति बनाये रखने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त टीकाकरण सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि मध्यप्रदेश के 16 जिलों के साथ सतना जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 18 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान अन्तर्गत 0 से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के तहत प्रथम दिवस अर्थात् 18 सितंबर रविवार को पोलियो बूथ पर पोलियो दवा पिलाई जायेगी। जबकि द्वितीय और तृतीय दिवस अर्थात् 19 और 20 सितंबर को छूटे हुये बच्चों को पोलियो की खुराक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पिलाई जायेगी।

प्रिकॉशन डोज के लिए निःशुल्क टीकाकरण महाअभियान आज

30 सितम्बर तक ही मिलेगी निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा

देश के कई भागों में कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सतना जिले में 18 साल से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है। इसके लिए 7 सितम्बर को वैक्सीनेशन महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक अवधिया ने बताया कि पात्र व्यक्तियों को 30 सितम्बर तक कोरोना वैक्सीन के टीके निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। इसके बाद निर्धारित शुल्क अदा करने पर ही टीका लगाया जाएगा। जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में पात्र व्यक्तियों को प्रिकॉशन डोज लगाने के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ मोबाइल यूनिट भी टीकाकरण करेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिन व्यक्तियों को 6 माह पूर्व दो टीके लगाए जा चुके हैं, वे सभी प्रिकॉशन डोज के टीके लगवा सकते हैं। जिन्होंने केवल एक डोज लगवाई है उन्हें भी दूसरी डोज लगवाने की सुविधा दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजनता से प्रिकॉशन डोज के टीके लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि देश के कई भागों में कोरोना संक्रमण बढ़ने से हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवानी चाहिए।

अब जिला मजिस्ट्रेट देंगे दत्तक ग्रहण आदेश

केंद्रीय सरकार, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) आदर्श नियम 2016 में आवश्यक संशोधन किया है और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) आदर्श संशोधन नियम 2022 बनाए हैं। संशोधन अधिनियम की अधिसूचना 1 सितंबर 2022 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की जा चुकी है। यह नियम राजपत्र में प्रकाशन की तिथि 1 सितंबर से लागू हो गए हैं।
किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) आदर्श नियम 2016 में बालक दत्तक अधिग्रहण के मामले में मूल नियम 45 में संशोधन के अनुसार न्यायालय से पूर्व प्रक्रिया के स्थान पर जिला मजिस्ट्रेट से पूर्व प्रक्रिया रखा गया है। उप नियम(1) के स्थान पर जिला मजिस्ट्रेट या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा प्राधिकृत अपर जिला मजिस्ट्रेट से दत्तक ग्रहण आदेश प्राप्त करने की प्रक्रिया दत्तक विनियम में निर्धारित की गई है। जिला मजिस्ट्रेट दत्तक के आवेदन में आदेश देते समय अधिनियम और दत्तक ग्रहण विनियम में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करेंगे। किशोर न्याय आदर्श संशोधन नियम 2022 के लागू होने के साथ ही न्यायालय के समक्ष लंबित दत्तक ग्रहण के संबंधित सभी मामले 1 सितंबर 2022 से जिला मजिस्ट्रेट को स्थानांतरित माने जाएंगे। मूल नियम 49 के उप नियम में भी राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन अभिकरण के साथ जिला मजिस्ट्रेट शब्द भी जोड़े गए हैं।

शासकीय आईटीआई सतना में अप्रेंटिसशिप मेला 12 सितंबर को

कौशल विकास संचालनालय म.प्र. के तत्वाधान में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतना द्वारा एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 12 सितंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सतना में किया गया है। जिसमें एल एंड टी कंसट्रक्शन अहमदाबाद, यशस्वी गु्रप, जगदंबा प्रा.लि. पालघर, रिलाइबल फर्स्ट नोएडा, लावा मोबाईल नोएडा एवं सुब्रोस लिमिटेड कंपनी नोएडा द्वारा विभिन्न ट्रेडो से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
प्राचार्य शासकीय आईटीआई सतना बीडी तिवारी ने बताया कि अप्रेंटिसशिप मेला में आईटीआई उत्तीर्ण महिला और पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित नियत तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अप्रेंटिसशिप मेला में भाग ले सकते है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *