Monday , June 2 2025
Breaking News

Satna: 90 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को किया जायेगा सम्मानित

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा एक अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 90 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ मतदाता गणों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान कार्यक्रम मतदान जागरूकता की वृद्धि में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाता अत्यंत महत्वपूर्ण पक्ष है। जिनकी सक्रिय सहभागिता से प्रजातांत्रिक प्रणाली का सफल संचालन हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

9 सितंबर तक जानकारी फीड करायें

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किये जाने के लिये उनका भौतिक सत्यापन बीएलओ द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाईट के माध्यम से किया जायेगा। ऐसे मतदाताओं की जानकारी का भौतिक सत्यापन कर ड्रॉपडाउन के माध्यम से जानकारी सबमिट की जायेगी। भौतिक सत्यापन के अंतर्गत ऐसे मतदाता जो निवासरत हैं, शारीरिक रूप से चलने-फिरने में सक्षम या असमर्थ हैं, आदि की जानकारी भरी जानी है। इस संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे समस्त बी.एल.ओ. से जिनके मतदान केन्द्र में 90 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाता निवासरत हैं, उनकी जानकारी 9 सितंबर तक फीड कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि ऐसे मतदाता स्वतंत्र भारत के प्रथम लोकसभा आम चुनाव (1951-52) से निरंतर चुनाव की प्रक्रिया में अपना अमूल्य योगदान देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा में सबसे कम 136 एवं राजगढ़ जिले के राजगढ़ विधानसभा में अधिकतम 1053 वृद्धजन हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे वृद्धजनों की संख्या 104533 है।

इक्युटी ग्रांट एवं क्रेडिट गारंटी फंड के बारे में जागरुकता कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में

केंद्र पोषित इक्युटी ग्रांट एवं क्रेडिट गारंटी फंड के प्रचार-प्रसार के लिये 2 सितंबर को प्रातः 11 बजे से एएफसी लिमिटेड द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, सहकारी संस्था, ग्रामीण बैंक, उद्योग विभाग के जिला प्रमुख अधिकारियों सहित महासचिव डीआरआई, अशासकीय एनजीओ और सीबीबीओ के सचिव एवं नव उद्यमियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

डी.पी.टी – टी.डी अभियान अब 12 सितंबर तक

लगातार बारिश के दृष्टिगत डी.पी.टी., टी.डी. अभियान की तिथियां 1 से 12 सितंबर 2022 तक बढ़ाई गई हैं। 4 सितंबर एवं 11 सितंबर को अवकाश रहेगा तथा 7 सितंबर को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान संचालित होगा। नियमित टीकाकरण दिवसों 2, 6 एवं 9 सितंबर को नियमित टीकाकरण सत्र के साथ-साथ शालात्यागी बच्चों का भी डी.पी.टी., टी.डी. टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी को प्रदेश में डी.पी.टी., टी.डी. अभियान 16 से 31 अगस्त 2022 तक संचालित करने के निर्देश थे। लेकिन प्रदेश में लगातार बारिश होने के कारण कई जिलों में अभियान की लक्ष्य प्राप्ति बाधित हुई है।

पर्यटन क्विज प्रतियोगिता अब 10 सितंबर को : प्रमुख सचिव श्री शुक्ला

प्रतियोगिता में 23 हज़ार से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग

प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड  शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2022 अब 10 सितंबर को होगी। प्रदेश में अति वर्षा की स्थिति और विद्यार्थियों को सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पूर्व में यह प्रतियोगिता 24 अगस्त को होना निर्धारित थी। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के सभी 52 जिलों से लगभग 7 हज़ार 831 स्कूलों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन कराया है। इसमें लगभग 23 हजार से अधिक छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।

प्रतियोगिता को उत्सव का रूप देने और पारदर्शी तरीके से करने सभी जिलों से चयनित क्विज मास्टर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया हैं। प्रशिक्षण में क्विज लिखित परीक्षा और मल्टी मीडिया क्विज के आवश्यक पहलुओं को बताया गया है। साथ ही सभी क्विज मास्टर्स को उनके जिले में पंजीयन अनुसार बच्चों के प्रमाण-पत्र, शिक्षक प्रमाण-पत्र, मेडल एवं विजेता-उपविजेता टीमों को प्रदान किये जाने वाले कूपन भी सौंपे गये है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पर्यटन निगम के होटलों का टूर पैकेज सहित प्रमाण-पत्र और मेडल दिए जायेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में भविष्य में पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रति आकर्षण और पर्यटन संबंधी जानकारी बढ़ेगी। पर्यटन बोर्ड 2016 से प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर रहा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *