Sunday , June 2 2024
Breaking News

Vastu Tips: घर में दुर्भाग्य लाते हैं ये पौधे, कर दें बाहर, शुरु हो जाएगा धन का आगमन

Vastu Tips For Plants: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आज कल लोग घर में सजावट के तौर पर सुंदर पौधे लगाते हैं। जैसे तुलसी को शुभ माना जाता है। वहीं कई वायु शुद्ध करने वाले पौधों को वास्तु के अनुरूप माना गया है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण स्थान है। मान्यता है कि घर में पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा रहती है, लेकिन हर पेड़ घर के वास्तु के अनुसार नहीं होता। कुछ पौधे और पेड़ ऐसे होते हैं। जिनकी उपस्थिति घर और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि ऐसे पेड़ घर में न लगाएं।

यहां पौधों की सूची दी गई है। जिन्हें घर के अंदर रखने से बचना चाहिए

बोनसाई

ज्योतिष शास्त्र में घर में बोनसाई का पेड़ लगाना मना है। यह पेड़ कितना भी सुंदर क्यों न लगे, लेकिन इसे घर में न रखना ही बेहतर है। यह पेड़ उन्नति में बाधक होता है। इसलिए इसे घर में रखना कभी भी बेहतर नहीं होता।

मेहंदी का पौधा

हाथ पर मेहंदी लगाना शुभ होता है, लेकिन इसे घर में लगाना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मेहंदी का पौधा अनिष्ट शक्तियों के साये में रहता है। इससे बुरी आत्माएं आकर्षित होती हैं। इसलिए गलती से भी मेंहदी का पौधा घर में न लगाएं।

इमली

इमली के पौधे में नकारात्मक ऊर्जा होती है। यह लोगों की मन की शांति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसलिए घर के पास कहीं भी इमली का पौधा होना उचित नहीं है।

कैक्टस

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कैक्टस घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती है। माना जाता है कि कांटेदार पौधे घर में अराजकता को बढ़ावा देते हैं।

कपास

कपास के पौधे निश्चित रूप से देखने में सुंदर होते हैं। लेकिन अगर घर के अंदर रखा जाए, तो वे दुर्भाग्य लाते हैं। इसलिए इन्हें लगाने से बचें।

 

About rishi pandit

Check Also

जून महा में बनने जा रहे हैं कई बड़े राजयोग, इन जातकों का चमकेगा भाग्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह ग्रहों की स्थिति के कारण बनने वाले दुर्लभ राजयोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *