Monday , May 20 2024
Breaking News

National: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन, PM मोदी ने जताया शोक

PM modi expresses condolences to sonia gandhi ji on the passing away of her mother mrs paole maino: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का बीते शनिवार को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बीते कई दिनों से इटली में ही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि मैं सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिलेय़ दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सोनिया जी और पूरे परिवार के साथ हैं।

सोनिया गांधी की मां के निधन को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि श्रीमता सोनिया गांधी की मां पोओला माइनो का इटली स्थित उनके निवास स्थान पर निधन हो गया है। कल उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष 23 अगस्त को ही अपनी बीमार मां से मिलने के लिए इटली रवाना हुई थीं। यहां उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।सोनिया गांधी इसके अलावा डॉक्टरों के कहने पर वहां अपनी सेहत की जांच कराने भी गई हैं। राहुल गांधी को अपनी नानी के काफी करीब माना जाता है। वह अक्सर समय निकालकर अपनी नानी से मिलने जाया करते थे। हालांकि, इसके लिए उनको और उनकी पार्टी को कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।

About rishi pandit

Check Also

National: ‘हार देख गुस्से में TMC’…PM मोदी बोले- राज्य की जनता को धमका रहे तृणमूल के कार्यकर्ता

National general tmc is angry after seeing the defeat pm modi said trinamool workers are …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *