Wednesday , July 3 2024
Breaking News

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का वाचन हुआ, मूल उद्देशिका की शपथ ली

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के तत्वाधान में गुरूवार को संविधान दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा संविधान दिवस की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष,जिला एवं सत्र न्यायाधीश मा.आर.के. सोनी के मार्गदर्शन में प्रात: 11 बजे से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यकम में जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी एवं न्यायिक कर्मचारी सम्मिलित हुए।
मुख्य संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधिपति की उपस्थिति में आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक द्वारा राज्य के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को संबोधित किया गया। श्री सोनी के अतिरिक्त जिले के समस्त न्यायिक अधिकारी, सुभाष चौधरी जिला विधिक सहायता अधिकारी सतना अपनी लिंक पदावधि के दौरान पन्ना से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में बेस्ट पराविधिक स्वयंसेवक आकाश तिवारी भी सम्मिलित हुए।

मुख्यालय में नागरिकों ने ली शपथ

निदेशक आर.के.सनाढ्य ने जानकारी में बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधित संविधान की मूल प्रस्तावना का वाचन महामहिम राष्ट्रपति ने किया उसका सीधा प्रसारण जन शिक्षण संस्थान के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने सुना। संस्थान के मुख्यालय के साथ ही संस्थान के सभी केन्द्रों में संविधान की प्रस्तावना को सुना गया व पालन करने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षणार्थियों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराया गया। इसके विभिन्न पहलुओं और तथ्यों पर प्रकाश डाला गया। मुख्यालय सतना में लगभग 35 लोग तथा विभिन्न केन्द्रों में कुल लगभग 400 प्रशिक्षणार्थियों व समीपी नागरिकों ने संस्थान के आयोजन में मूल उद्देशिका की शपथ ली।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर मैहर और एसपी ने दी नवीन कानूनों की जानकारी

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *