Saturday , July 6 2024
Breaking News

iOS 18: नई लॉक स्क्रीन और कॉन्टैक्ट पोस्टर्स सहित अतिरिक्त फीचर्स

ऐपल इन दिनों भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर काफी जोर दे रही है। यही वजह है कि ऐपल अपने यूजर्स के लिए खास तरह के फीचर्स ला रहा है, जिसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया गया है। ऐपल की ओर से जल्द iOS 18 अपडेट रोलआउट दिया जाएगा। इस अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को नए फीचर्स मिलने वाले है, जिससे फोन चलना काफी सुविधाजनक हो जाता है। इसमें कस्टमाइज ऑप्शन जैसे फोटो ऐप री-डिजाइन, ईमेल इन-बॉक्स ऐप मैसेज मिलेंगे। 

कस्टमाइज लॉक स्क्रीन का मिलेगा ऑप्शन

अगर भारतीय यूजर्स की बात करें, तो iOS 18 में कई अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें नए इंडियन फॉन्ट दिए जाएंगे। साथ ही लैंग्वेज और मल्टीलिंगुअल कीबोर्ड इनपुट, इनहैंस लैंग्वेज सर्च, मल्टीलिंगुअल सिरी सपोर्ट जैसे अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा कस्टमाइज लॉक स्क्रीन, कॉन्टैक्ट पोस्ट फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर अपनी लॉक स्क्रीन को 12 इंडियन लैंग्वेज में कस्टमाइज कर पाएंगे। इसमें अरैबिक, अरैबिक इंडिक, बांग्ला, देवनागरी, गुजराती, गौमुखी, कन्नड़, मलयालम, मैतेई, ओडिया, तेलुगु, Ol Chiki शामिल हैं। इसके अलावा फॉन्ट के कलर को बदला जा सकेगा।

मिलेंगे ये अतिरिक फीचर्स 

iOS 18 में यूजर्स को लाइव वॉइसमेल ट्रांसक्रिप्शन फीचर दिया जाएगा, जो इसके अलावा स्मार्ट कॉल हिस्ट्री सर्च और नया फोन कीपैड और डायलिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। साथ ही ड्यूल सिम में ज्यादा कंट्रोल मिलेंगे। तमलब एक सिम से दूसरे सिम में आसानी से स्विच किया जा सकेगा।iPhone 12 और उसके बाद के वर्जन में तीन भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही आवाज से टाइप करने का ऑप्शन मिलेगा।

कीबोर्ड लेआउट

  • iPhone कीबोर्ड में अब 11 भारतीय लैंग्वेज का सपोर्ट मिलेगा। यूजर्स सीधे भारतीय भाषाओं में टाइप कर पाएंगे। इसमें बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल है। नए अपडेट के साथ लोकल लैंग्वेज में कुछ भी सर्च करना आसान हो जाएगा। यूजर्स के लिए भाषा की गलतियों को सुधारना आसान हो जाएगा।
  • सिरी को 9 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा। सिरी को अलार्म और टाइमर सेट करने, ऐप लॉन्च करने का कमांड दिया जा सकेगा। संगीत चलाने या लोकल भाषा के साथ अंग्रेजी का उपयोग करके मौसम की जांच करने का सपोर्ट मिलेगा

About rishi pandit

Check Also

Jio, Airtel, Vi के रिचार्ज प्लान में महंगाई, BSNL दे रहा सबसे सस्ते प्लान्स

जियो, एयरटेल और VI ने रिचार्ज प्लान की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *