Wednesday , May 1 2024
Breaking News

Satna: सीएम हेल्पलाइन में सतना पुलिस प्रथम स्थान पर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में सतना जिले के पुलिस विभाग ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सतना पुलिस को प्राप्त 1136 शिकायतों में से संतुष्टि के साथ निराकरण करने पर विभाग को 60 में से 58.79 वेटेज नंबर मिले। सतना पुलिस का कुल स्कोर 97.52 वेटेज अंक रहा। सतना पुलिस को भी लगातार प्रथम स्थान प्राप्त हो रहा है। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में संभाग के सिंगरौली जिले को 96.99 प्रतिशत वेटेज अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। संभाग के सीधी जिले को 6वां तथा रीवा जिले को एक ग्रेड के साथ 7वां स्थान प्राप्त हुआ है।

जिले में अब तक 532.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 20 अगस्त 2022 तक 532.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 620.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 417.2 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 318.3 मि.मी., बिरसिंहपुर में 688 मि.मी., रामपुर बघेलान में 465 मि.मी., नागौद में 794 मि.मी., जसो (नागौद) में 335.1 मि.मी., उचेहरा में 677 मि.मी., मैहर में 415.5 मि.मी., अमरपाटन में 470 मि.मी. तथा रामनगर तहसील में 652.9 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1039.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि तक जिले में 599.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता परीक्षा 24 अगस्त को एकेएस विश्वविद्यालय में

कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में आगामी 24 अगस्त 2022 को जिला स्तरीय पर्यटन क्विज 2022 प्रतियोगिता का आयोजन ए.के.एस. विश्वविद्यालय शेरगंज सतना में आयोजित होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले के पंजीकृत 185 शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिला एवं प्रदेश स्तर पर वर्ष 2016 से अनवरत किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में टूरिज्म को प्रमोट करने के साथ साथ प्रदेश के भावी कर्णधारों को प्रदेश की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पहचान कराना है, जो भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं में उनकी मदद कर सके। जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ, एक तिथि एवं एक ही समय पर दो चरणों लिखित परीक्षा व मल्टीमीडिया राउंड में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, शिक्षा विभाग एवं जिले की डीटीपीसी के संयुक्त सहयोग से संपन्न होती है। प्रदेश के 52 जिलों में एक साथ एक ही समय पर 24 अगस्त को लिखित परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं मल्टीमीडिया राउण्ड दोपहर 2रू30 बजे से 4ः30 बजे तक होगा।

हरियाली महोत्सव कार्यक्रम आज रामवन में

हरियाली महोत्सव कार्यक्रम 21 अगस्त को सांसद सतना गणेश सिंह के मुख्यातिथ्य में सायं 4 बजे रामवन परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त रीवा संभाग अनिल सुचारी करेंगे। कार्यक्रम में विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, महापौर नगर निगम सतना योगेश ताम्रकार, एडीजीपी रीवा संभाग केपी व्यंकेटश्वर राव, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, वनमंडलाधिकारी विपिन पटेल, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े और ग्राम पंचायत मतहा की सरपंच मनीषा अनंत प्रताप सिंह गंगा विशिष्ट अतिथि होंगे। हरियाली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मानस संघ रामवन वन मंडल सतना द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर अतिथियों द्वारा प्रकृति संरक्षण का संदेश देने पौधरोपण भी किया जायेगा।

 

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर ने स्ट्रांग रुम का किया निरीक्षण

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने मंगलवार को स्ट्रांग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *