Monday , July 14 2025
Breaking News

Satna: तिरंगा रैली नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिये कर रही हैं प्रेरित

रामनगर में निकाली गई तिरंगा रैली

सतना,  भास्कर हिंदी न्यूज़/ आजादी के अमृत महोत्सव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सतना जिले में पूरे जोश के साथ संचालित हो रहा है। जिले के सभी नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के चलते पूरा जिला अब तिरंगामय दिख रहा है। सभी नगरों से लेकर पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्रा, रैली, पौध-रोपण, रक्तदान, मेडिटेशन के साथ देशभक्ति को प्रर्दशित करती मानव श्रंखला एवं छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की आकृति शामिल हैं। जिसके परिणाम स्वरुप अब जिले के नागरिक हर घर तिरंगा अभियान में जुड़ रहे हैं।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने शुक्रवार को नगर परिष न्यू रामनगर के तत्वाधान में नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, धर्मगुरूओं सहित शासकीय विभागों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने नगर के मुख्य स्थानों और गलियों में घूमकर हांथो में तिरंगा लेकर तिरंगा रैली निकाली और नगरवासियों से 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। न्यू रामनगर की तिरंगा रैली में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामसुशील पटेल, सीएमओ लालजी ताम्रकार एवं नगर के आम नागरिक शामिल हुये।
हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार-प्रसार शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा किया जाकर अभियान को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी केके सिंह ने अपने निवास पर तिरंगा लहराकर लोगों से अभियान में शामिल होने का आग्रह किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *